Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2,386 students appeared for the NMMS examination, while 312 remained absent.

Jind News: एनएमएमएस परीक्षा में 2386 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 312 रहे गैरहाजिर

Sun, 29 Nov 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
2,386 students appeared for the NMMS examination, while 312 remained absent.
फोटो 29जेएनडी25-शहर के एक स्कूल में परीक्षा देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत अध्यापक
जींद। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 2698 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2386 ने परीक्षा दी, जबकि 312 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक हुई। परिणाम जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में आने की संभावना है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा को नकल रहित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए उड़नदस्ता टीमों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला गणित विशेषज्ञ आनंद सहारण और जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने बताया कि परीक्षा नकल रहित रही। परीक्षा में दो भाग थे। पहले भाग में मानसिक योग्यता परीक्षण के तहत तर्क, विश्लेषण और संश्लेषण क्षमता परखने के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इसमें एक-एक अंक के 90 प्रश्न थे। दूसरे भाग में बौद्धिक योग्यता का परीक्षण किया गया। इसमें भी 90 प्रश्न शामिल थे, जिनमें विज्ञान के 35, गणित के 20 और सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल तक हर महीने मिलेगी एक हजार रुपये छात्रवृत्ति
शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की इस योजना का उद्देश्य सरकारी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देकर उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले चयनित विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक चार साल हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस योजना के तहत हरियाणा में 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाना है।

केंद्रवार परीक्षार्थियों की स्थिति
परीक्षा केंद्र-कुल परीक्षार्थी-उपस्थित-गैरहाजिर
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-312-279-33
राजकीय हाई स्कूल, बाल आश्रम-312-257-55
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, पुरानी सब्जी मंडी-312-267-45
जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-312-277-35
एसके वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी रोड-312- 258-34
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नई बिल्डिंग
-311-276-35
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानी तालाब-312-278-34
शारदा विद्या मंदिर, कैथल रोड-205-195-10
बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल-312-257-55
कुल-2698-2386-312
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed