फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अगर भाजपा को हराना है तो सभी पार्टियों को होना होगा एकजुट : शर्मा

अगर भाजपा को हराना है तो सभी पार्टियों को होना होगा एकजुट : शर्मा

Sun, 24 Mar 2019 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
अगर भाजपा को हराना है तो सभी पार्टियों को होना होगा एकजुट : शर्मा
समान विचारधारा वाली पार्टियों के लिए खुला आप का दरवाजा : ओम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री ओम नारायण शर्मा ने कहा कि यदि भाजपा को चुनाव में हराना है तो समान विचाराधारा वाली पार्टियों को एक होना होगा। हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर आप चुनाव लड़ेगी। उनके दरवाजे समान विचारधारा वाली पार्टियों के लिए खुले हैं। यदि किसी से गठबंधन होता है तो ठीक, नहीं तो आप सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। शर्मा यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जो हालात आम आदमी पार्टी ने भाजपा की पंजाब और दिल्ली में की थी, वह हालात हरियाणा में भी करेगी। लगभग दस हजार पोलिंग स्टेशन और 18 हजार बूथों पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा की बी टीम है। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी भी भाजपा के साथ मिली हुई है। जो भी भाजपा को हराना चाहता है, उसका पार्टी में स्वागत है। भाजपा ने धर्म, जाति व क्षेत्र के नाम पर प्रदेश को बांटने का प्रयास किया है। इसके साथ-साथ भाजपा सैनिकों के नाम पर भी देश और प्रदेश को बांटने पर तुली हुई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरीश मित्तल, प्रवीण प्रजापति, अशोक कटारिया, विनोद लाठर, लाभ सिंह, भीम सिंह मलिक मौजूद रहे। इससे पहले हुई बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार पहल को सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष और राजबीर शर्मा को जींद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। वही रामनिवास, राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र, सुभाष चंद्र, राजकुमार, सरदार बादल सिंह, कृष्ण, सोनू, नरेश व सूबे सिंह को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेजेपी के साथ सीटों का सही नहीं हुआ था बंटवारा
जेजेपी के साथ गठबंधन के सवाल पर ओम नारायण शर्मा ने कहा कि जेजेपी उन्हें लोकसभा की दो व विधानसभा की 20 सीट का आफर किया जा रहा था। यह न्यायसंगत नहीं है। जब गठबंधन करना है तो बराबर सीटों पर होना चाहिए। अभी गठबंधन के प्रयास जारी हैं। भविष्य में कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed