{"_id":"65a04130660221195f067475","slug":"swarnkar-get-good-quality-cctv-cameras-installed-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7100-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वर्णकार अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वर्णकार अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाएं
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। झज्जर के एसपी डॉक्टर अर्पित जैन की मुख्य मौजूदगी में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी डॉ अर्पित जैन ने कहा कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। आमजन को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि आपके आस पास किसी भी तरह की कोई समस्या होती है तो उसकी सूचना दें। पुलिस जिम्मेदारी पूरी मुस्तैदी से निभा रही हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक झज्जर द्वारा स्वर्णकारों को निर्देश दिए कि वे दुकानों में अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे जो रात के समय अच्छी गुणवत्ता की रिकार्डिंग कर सके और जिनकी स्टोरेज कम से कम 60 दिन की हो, ऐसे कैमरे लगवाएं। कैमरे इस प्रकार से लगवाए ताकि बाजार में आने जाने वाले व्यक्तियों को व वाहनों की भी कवरेज कर सके। जिन स्वर्णकारों के ज्यादा बड़े शोरूम है, वे अपने स्तर पर सुरक्षा गार्द रखेंगे व छोटे स्वर्णकार 5-6 स्वर्णकार मिलकर एक अपना सुरक्षा गार्ड रखें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। सभी स्वर्णकार अपनी-अपनी दुकानों में सायरन सिस्टम लगवाएंगे। सभी स्वर्णकार दुकानों में बडे़ अक्षरों में पुलिस कंट्रोल झज्जर/स्थानीय प्रबंधक थाना व स्थानीय पुलिस चौकी के इंचार्जों के मोबाइल नंबर लिखवाएंगे।
दुकानों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों/कारीगारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाएंगे। दुकानों/शोरूम में ज्यादा कैश या आभूषण सोना चांदी नहीं रखेंगे। उनके ज्यादातर सैंपल रखेंगे। यदि दिन में ज्यादा कैश इकट्ठा होता है तो समय रहते बैंक में जमा करवाएंगे। जब भी आपकी दुकान पर कोई अनजान व्यक्ति/औरत चांदी या सोना बेचने आता है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित थाना को दे और उन व्यक्तियों की दो पहचान पत्र, फोटो व मोबाइल नंबर अवश्य ले। इस अवसर पर डीएसपी झज्जर शमशेर सिंह दहिया मौजूद रहे।