{"_id":"582769344f1c1b7304b3964e","slug":"rumours-went-round-of-the-day-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर चला अफवाहों का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर चला अफवाहों का दौर
ब्यूरो/बहादुरगढ़,अमर उजाला
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 और 1000 के पुराने नोटों पर प्रतिबंध लगने के बाद शुरू हुआ अफवाहों का दौर शनिवार को भी जारी रहा। कभी किसी दुकान पर छापा लगने की अफवाह उड़ी तो कभी इनकम-सेल टैक्स टीम के आने की। वाट्सएप्प जैसे सोशल साइट के ग्रुपों में दिनभर शहर की एक प्रतिष्ठित परचून की थोक दुकान पर छापेमारी के मैसेज चलते रहे। लोग इस मैसेज को एक दूसरे को शेयर करते हैं। वहीं, बाजार की कुछ दुकानों में भी लोग एक दूसरे से इसी तरह की चर्चा करते रहे। बीच-बीच में सेल्स टैक्स और इनकम टैक्स टीम की दस्तक की भी हवा उड़ी, जबकि शहर में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बेटी की शादी में पांच लाख रुपये बैंक द्वारा देने वाले एक अन्य मैसेज पर भी दिनभर चर्चा हुई, जबकि बैंक अधिकारियों ने इस बात को बिलकुल नकार दिया।
विज्ञापन