फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   RERA imposed a delay interest of Rs 32.34 lakh on the builder.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेरा ने बिल्डर पर लगाया 32.34 लाख रुपये का डिले इंटरेस्ट

Fri, 21 Nov 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
RERA imposed a delay interest of Rs 32.34 lakh on the builder.
बहादुरगढ़। शहर की एक हाउसिंग सोसाइटी में फ्लैट पर कब्जा देने में हुई देरी के मामले में सुनवाई करते हुए रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) पंचकुला ने सख्ती दिखाई है। रेरा ने वादी पक्ष को राहत देते हुए फैसला सुनाया है कि 90 दिन के अंदर बिल्डर को मामले में 32.34 लाख रुपये की राशि डिले इंटरेस्ट के रूप में देनी होगी। यह राशि फ्लैट का कब्जा तय समय पर न देने के कारण लगाई है।
विज्ञापन

वादी पक्ष के वकील नवीन सिंघल ने बताया कि गांव मलिकपुर के किसान जसबीर सिंह ने शहर में एक हाउसिंग सोसाइटी में एक फ्लैट बुक करवाया था। बिल्डर ने 17 जनवरी 2013 को फ्लैट की कुल कीमत 51 लाख 9 हजार 260 में से 49 लाख 96 हजार 500 रुपए वसूल लिए थे। 21 जुलाई 2016 तक कब्जा देने का वादा किया गया था, लेकिन तय समय पर कब्जा नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इससे खरीदार को भारी मानसिक, आर्थिक और वैधानिक नुकसान हुआ। ऐसे में उन्होंने रेरा के समक्ष वास्तविक कब्जा और डिले पजेशन चार्ज दोनों मांग रखी थी। लगातार कानूनी प्रयासों के बाद अक्टूबर 2024 में उपभोक्ता को फ्लैट पर कब्जा दिलवाया गया था। अब रेरा ने फैसला सुनाते हुए देरी-शुल्क की राशि भी दिलवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील नवीन ने बताया कि रेरा ने फैसला सुनाया है कि बिल्डर को 32.34 लाख रुपये की राशि बतौर डिले इंटरेस्ट 90 दिन के अंदर जसबीर सिंह को देने होंगे। नवीन ने बताया कि उपभोक्ता को वर्षों बाद उनका हक दिलाना बेहद संतोषजनक है। यह न्याय की जीत है और उपभोक्ता अधिकारों की मजबूती का प्रतीक भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed