फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   political

कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने आज आएंगे सीएम

Sat, 13 Jul 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
political
फोटो 37 अनाज मंडी निरीक्षण करने पहुंचे डीसी व एसपी। - फोटो : CharkhiDadri
लोस चुनाव की एकतरफा जीत से गदगद सीएम मनोहर लाल आज दादरी में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने पहुंचेंगे। सीएम का हेलीकॉप्टर दोपहर दो बजे जनता कॉलेज के बलिदान स्टेडियम में लैंड करेगा और इसके बाद सीएम गाड़ियों के काफिले से अनाज मंडी आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम के लिए 150 गुना 300 स्क्वेयर फीट का पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल में मुख्यमंत्री के गुजरने के लिए डब्ल्यू आकार में जगह छोड़ी गई है और कार्यकर्ताओं और सीएम के बीच में बैरिकेड्स रहेंगे। दिनभर प्रशासनिक अमला सीएम आगमन की तैयारियों में जुटा रहा। वहीं, डीसी और एसपी सहित विधायक सुखविंद्र व भाजपा पदाधिकारी आयोजनस्थल पर पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी अजय कुमार, सोमबीर सांगवान, कुलदीप जोशी, विजय अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र दलाल, अभेसिंह यादव, बसंत कुमार, विजय कौशिक, ओमकार शर्मा, अनाजमंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

कॉलेज रोड पर बंद की खाई, स्टेडियम रोड पर मिट्टी का लेवल किया ठीक
सीएम आगमन को लेकर शुक्रवार को दिनभर तैयारियों का दौर चला। नगर परिषद ने जहां जनता कॉलेज और अनाज मंडी स्थित आयोजनस्थल की सफाई करवाई तो वहीं हैलीपेड को भी चमकाया गया। इसके अलावा कॉलेज रोड पर पेयजल लाइन डालने के लिए खोदी गई खाई को भी पाट दिया गया है। अभी यहां पेयजल लाइन नहीं डाली गई है। इसके अलावा कॉलेज रोड पर सड़क किनारे टाइलें बिछाने के लिए डाली गई मिट्टी भी शुक्रवार को समतल कर दी गई है। कॉलेज रोज और स्टेडियम रोड से सीएम का काफिला गुजरना है और इसके चलते दिनभर कर्मचारी यहां व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

ये रहेगी कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में व्यवस्थाएं
- सीएम के लिए 30 गुना 40 स्क्वेयर फीट का मंच तैयार।
- कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए रखवाई जाएंगी 4000 कुर्सी।
- कार्यकर्ताओं के पंडाल में 100 पंखों का होगा प्रबंध।
- मंच पर लगाए जाएंगे चार एसी और छह पंखे।
- 35 फीट रहेगा स्टेज और पंडाल के बीच डी का आकार।
- एक गेट वीआईपी के लिए तो दूसरा रहेगा आमजन के लिए।
- कार्यकर्ता सीएम मनोहर पर बरसाएंगे पांच क्विंटल फूल।
मुख्यमंत्री जनता कॉलेज स्टेडियम के हैलीपेड पर उतरेंगे और वहां से सीधा अनाज मंडी जाएंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश आहूजा, डीसी, चरखी दादरी
मुख्यमंत्री के आगमन के लिए मंडी व स्टेडियम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामात कर दिए गए हैं। ये प्रबंध इस प्रकार से किए गए हैं कि आम जनता को आने-जाने में परेशानी न हो।
मोहित हांडा, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed