{"_id":"61b64d05cb454805502a0761","slug":"one-transporter-accused-another-of-threatening-bahadurgarh-news-rtk6325434127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ट्रांसपोर्टर ने दूसरे पर लगाया धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ट्रांसपोर्टर ने दूसरे पर लगाया धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शहर के एक ट्रांसपोर्टर ने आरोप लगाया है कि बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर उसकी बस रुकवा कर शीशा तोड़ा। उसे धमकी दी कि उसकी गाड़ी जिस कंपनी में लगी है वहां से हटा ले वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक ट्रांसपोर्टर के इशारे पर यह सब किया गया है। पुलिस ने पिस्तौल तानने व बस का शीशा तोड़ने के मामले मेें मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायकर्ता मोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने 1 दिसंबर से 10 गाड़ियां एक निजी कंपनी में किराये पर लगा रखी हैं। मोहित का आरोप है कि दो व्यक्तियों ने उसे फोन कर धमकी दी कि अगर इस कंपनी में गाड़ी चलाओगे तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। जिस दिन उसने गाड़ी लगाई उसी दिन से वे गाड़ी को रोकने लगे थे और शीशे तोड़ने की धमकी भी लगातार दी जा रही थी। शनिवा रात करीब साढ़े 10 बजे जब उनकी गाड़ी कंपनी से आ रही थी तो सेक्टर-6 की दूसरी पुलिया के पास बने ब्रेकर पर बाइक पर तीन युवक गाड़ी के पीछे लग गए। उनसे बचाने के लिए उसने बस को इधर-उधर किया। युवकों ने उस पर हथियार तानते हुए बस का शीशा तोड़ दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।