फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Now the leader is looking for friendship and kinship...

Jhajjar-Bahadurgarh News: अब दोस्ती और रिश्तेदारी ढूंढ़ रहे नेता जी...

Mon, 23 Sep 2024 06:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 23 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Now the leader is looking for friendship and kinship...
-फोटो 54 : हुक्के पर चुनावी चर्चा में जुटे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। हुक्के की गुड़गुड़ाहट के साथ ही चौपाल में अब प्रत्याशियों की परख हो रही है। चौपाल पर बैठे लोग अब नेताओं पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। विधायकों से सवाल-जवाब करने से भी नहीं चूक रहे। नेताजी इन दिनों गली-गली में अपनों को खोज रहे हैं। पुरानाी दोस्ती, रिश्तेदारी सब याद कराने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही गलतियों को माफ करने की भी गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

हुक्का चौपाल में नेताओं के किस्सों को रोचक अंदाज में पेश किया जा रहा है। नेताओं की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो व वीडियो के जरिए भी उनकी खिंचाई करने से नहीं चूक रहे हैं। निजामपुर रोड पर हुक्का चौपाल में बैठे धर्म सिंह ने कहा, अब सारे नेता सफेद बुगले बनकर आएंगे।
विज्ञापन

चमकते हुए कपड़े वाले इन नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है। अब 15 दिन समझदारी से काम लो। सबसे उनकी अपने विधानसभा के प्रति योजना पूछो। जिसकी नीति पसंद आए उसे चुनो। रोजगार सबसे पहला मुद्दा होना चाहिए। केवल सरकारी नौकरी से काम नहीं चलेगा। इसके लिए अब निजी क्षेत्र में भी विकल्प तलाशने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कप्तान राठी ने कहा कि हमें वोट देने से पहले मंथन करना चाहिए। हमने सभी पार्टियों की सरकार देख ली है। इन पार्टियों के काम करने का तरीका भी देख लिया है। अब तुलना करनी होगी। जो सबसे अच्छा साबित हो, उसको वोट दें। प्रत्याशी के आचरण को भी देखें। फरेबी नेता को सबक सिखाना चाहिए। चुनाव में सारे नेता खुद को अच्छा बताने की कोशिश करेंगे। सही आंकलन करके चुनाव करना हमारा फर्ज है।

लोगों ने कहा कि हमें पांच साल में एक बार अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को मत देना चाहिए जो सब को साथ लेकर विकास की सोच के साथ आगे बढ़ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed