फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Most of the street lights in the city are out of order, causing problems for people

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर की अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब, लोगों को हो रही परेशानी

Wed, 25 Jun 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 25 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Most of the street lights in the city are out of order, causing problems for people
24jjrp17- बीकानेर चौक के पास खराब पड़ी हाई मास्क लाइट। संवाद
झज्जर। शहर की अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। इस कारण लोगों को अंधेरा होने के बाद आवागमन में दिक्कत हो रही है। नगर परिषद में आए दिन लोग शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। खुद पार्षद भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान होने में समय लग रहा है। नगर परिषद के ठेकेदार के पास इस समय केवल दो ही कर्मी है, जो पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट ठीक करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा उनके पास सामान भी कमी है। इसके चलते खराब स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं हो पा रही हैं। शहर के पुराना बर्फखाना रोड, बेरी गेट से शिव मंदिर, दिल्ली गेट, रोहतक रोड ऐसे एरिया हैं, जहां पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई हैं। नगर परिषद में पिछले एक सप्ताह में 100 से अधिक शिकायतें आ चुकी है, लेकिन समस्या के समाधान होने में समय लग रहा है। कर्मचारियों की कमी के कारण एक एरिया की शिकायत में एक से दो दिन लग रहे हैं। इन दिनों बारिश का सीजन भी चल रहा है, जिस कारण स्ट्रीट लाइट खराब ज्यादा हो रही हैं।
विज्ञापन


वहीं बेरी गेट निवासी सुनील कुमार, बिट्टू छाबड़ा ने इस मामले में चेयरमैन जिले सिंह सैनी को भी शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। इस कारण रात के समय लोगाें को दिक्कत हो रही है। इसका समाधान किया जाए।इस संबंध में नप चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा है कि स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। आगामी दो दिन में सभी लाइटों को ठीक करने को कहा गया है ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed