फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Seven murders took place in enmity started with children's quarrel

बच्चों के झगड़े से शुरू रंजिश में हुई सात हत्याएं

Wed, 25 Aug 2021 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Seven murders took place in enmity started with children's quarrel
वारदात स्थल पर जायजा लेते एसपी दुग्गल। - फोटो : Bahadurgarh
आसौदा गांव में मंगलवार को दोहरे हत्याकांड को अंजाम देते हुए बदमाशों ने ताबड़तोड़ 25 राउंड से अधिक फायरिंग की। यह वारदात भी रंजिश से बदली गैंगवार का नतीजा है। दो परिवारों के बीच मामूली से झगड़े के दौरान पिछले छह वर्ष के दौरान अब तक सात हत्याएं हो चुकी हैं। गांव में दो परिवारों के बीच रंजिश का है रक्तरंजित इतिहास है। मंगलवार को दो युवकों की हत्या के बाद गांव में अब पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

आसौदा में रंजिश का सिलसिला वर्ष 2015 में सुरेश और सुभाष के किशोरावस्था के बच्चों के बीच हुए झगड़े से शुरू हुआ। इसमें सुरेश के लड़कों ने सुभाष के बेटे मोहित की पिटाई कर दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तब मोहित के भाई रोहित उर्फ रेस्को ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सुरेश पक्ष के संदीप पुत्र रोहतास निवासी आसौदा की हत्या कर दी थी थी। हत्या के इस मामले में सचिन व सुरेश निवासी आसौदा गवाह थे। साल 2017 में रोहित के भाई मोहित ने अपने साथी विशाल के साथ मिलकर सुरेश को गवाही से रोकने के लिए उस पर गोलियां चलाई थी। जिसमें हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

उसके बाद सुरेश के बेटे सचिन ने साल 2017 में ही अपने पिता सुरेश व चचेरे भाई संदीप की हत्या का बदला लेने के लिए मनीष निवासी आसौदा जो रोहित का चचेरा भाई था, की हत्या की थी। हत्या के इस मामले में सचिन के अलावा सचिन का चचेरा भाई सुमित व इनका साथी कालू, सुमित का पिता नरेंद्र तथा मिथुन निवासी यूपी गिरफ्तार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आसौदा बारहे की सामाजिक पंचायत के प्रयास से दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था, लेकिन साल 2015 में हुए संदीप हत्याकांड में रोहित उर्फ इसको व इसके साथियों की अदालत द्वारा सजा कर दी गई। इसी रंजिश के चलते रोहित के कहने पर उसके साथियों ने सात जुलाई 2019 को विकास व सुरेश की पत्नी पर दो लड़कों ने गोलियां चलाई थी। जिस के संबंध में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था।
रोहित उर्फ रेस्को के कहने पर उसके साथियों अश्वनी निवासी आसौदा व अश्विनी के भाई नवीन के साथ मिलकर साजिश के तहत सुरेश के भतीजे अमित व उसके पड़ोसी अशोक पर गांव आसौदा में जान से मारने के इरादे से बाइक पर सवार तीन युवकों ने गोलियां चलाई। मंगलवार की घटना भी इसी रंजिश का नतीजा है। घटना के बाद से गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। किसी तरह की और अप्रिय घटना न होने देने के लिए पुलिस तैनाती की गई है।

गांव में दो परिवारों के बीच छह साल से रंजिश चल रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गांव में किसी तरह की अप्रिय घटना न होने पाए, इसलिए सतर्कता के मद्देनजर पुलिस की तैनाती की गई है।
-राजेश दुग्गल, एसपी , झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed