{"_id":"59039d104f1c1b267bc0c19c","slug":"jbt-teacher-joining-latter-jhajjer-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":", ज्वाइनिंग के लिए भटकते रहे जेबीटी, आज बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
, ज्वाइनिंग के लिए भटकते रहे जेबीटी, आज बुलाया
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Sat, 29 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
डीईईओ कार्यालय में लटका ताला,
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइनिंग के लिए नवचयनित जेबीटी शुक्रवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के ऑफिस में धक्के खाते रहे। कारण यह था कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय में ही मौजूद नहीं थे। इस कारण नवचयनित जेबीटी को ज्वाइनिंग संबंधी जानकारी के अभाव में इधर-उधर भटकना पड़ा। इस दौरान अमर उजाला टीम ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का दौरा किया। टीम ने पाया कि पौने 12 बजे र्र्डीईईओ वीपी दौलता के कार्यालय पर ताला लटका है। वहीं जब टीम ने उनके पास फोन किया तो उन्होंनेे फोन नहीं उठाया। वहीं ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे नवचयनित जेबीटी उनके आने का इंतजार कर रहे थे।
कर्मियों ने साइड में रखा था फोन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वीपी दौलता की गैर मौजूदगी में कार्यालय में स्टाफ के तीन-चार लोग ही मौजूद थे। वहीं इस दौरान जब टीम की नजर कार्यालय के लैंडलाइन फोन पर गई तो पाया कि वो उसका रिसीवर साइड में रखा है। इस पर टीम सदस्यों ने इसका फोटो खींचने की कोशिश की। फोटो खींचते ही वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने फोन को सही कर दिया। ऐसा करने के पीछे कर्मचारियों की मंशा यही रही होगी कि कोई कार्यालय में फोन न कर पाए।
परेशान करने के डर से बैठे रहे
तीन साल से ज्वाइनिंग के लिए भटक रहे जेबीटी अध्यापक डर के मारे में कोई हंगामा नहीं कर पाए। वहीं दबी जुबान में सभी यही कह रहे थे कि अगर किसी ने ऐसा किया तो शिक्षा अधिकारी डॉक्यूमेंट में कोई कमी निकाल कर उन्हें परेशान करेंगे। बस इसी डर में सभी लोग परेशान होने के बावजूद कुछ खुलकर नहीं बोल पाए। हालांकि कुछ साथ आए लोगों ने जरूरी हिम्मत दिखानी चाही, लेकिन बाकी के लोगों ने ऐसा करने से उन्हें रोक लिया। नवचयनित जेबीटी शुक्रवार को एफिडेविट और दूसरे कागजात पूरे करने में जुटे हुए दिखाई दिए। नोटरी और टाइपिस्टों के पास इनकी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
दोपहर तक नहीं पहुंचा रिकार्ड
ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे नवचयनित जेबीटी का रिकार्ड निदेशालय से दोपहर तक रिकार्ड ही नहीं पहुंचा। वहीं देर शाम जब जेबीटी का रिकार्ड पहुंचा तो कर्मचारी डॉक्यूमेंट की जांच के लिए जुटे, लेकिन शुक्रवार को किसी भी नवचयनित जेबीटी की ज्वाइनिंग नहीं हुई। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि नवचयनित जेबीटी के भरे गए फार्म की कापी और अन्य दस्तावेज मुख्यालय से आने थे, जो लेट हो गए।
113 सीटों पर होनी है ज्वाइनिंग
झज्जर जिले में 113 नवचयनित जेबीटी को ज्वाइनिंग देनी है। जो कि शुक्रवार को नहीं करवाई जा सकी। अब इन जेबीटी अध्यापकों को ज्वाइनिंग के लिए शनिवार को बुलाया गया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद इन्हें ज्वाइनिंग दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को ज्वाइनिंग करवा दी जाएगी।
-वीपी दौलता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
-जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से वीपी दौलता सीधी बातचीत
1. ज्वाइनिंग के लिए जेबीटी बुलाए गए थे, लेकिन आप खुद नहीं पहुंचे?
किसी कार्य के चलते लेट हो गया, 12 बजे कार्यालय में पहुंच गया था।
2. 12 बजे तक तो आपके कार्यालय पर ताला लटक रहा था?
हां, बस इसी दौरान पहुंच गया था।
3. आपके स्टाफ ने कार्यालय के फोन से छेड़छाड़ की थी, क्या ये लापरवाही नहीं है?
ये कोई खास बात नहीं है, सभी को पता था कि क्या कागजात चाहिए तो फोन की कोई आवश्यकता नहीं थी।
4. जेबीटी को ज्वाइनिंग कब तक मिल जाएगी?
डॉक्यूमेंट के लिए शनिवार को बुलाया गया है, अगर सब कुछ सही रहा तो इसी दिन हो जाएगी।