फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryanvi blood in Kejriwal, not afraid of ED and CBI: Harish

केजरीवाल में हरियाणवी खून, ईडी और सीबीआई से नहीं डरते : हरीश

Tue, 30 Jan 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 30 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi blood in Kejriwal, not afraid of ED and CBI: Harish
झज्जर। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जींद में आयोजित बदलाव जनसभा की चर्चा हरियाणा के घर घर में है। जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने दिखा दिया कि प्रदेश की जनता खट्टर सरकार से त्रस्त है और बदलाव चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा के घर घर में जींद की बदलाव जनसभा के चर्चा है। जींद में उमड़े जन सैलाब ने दिखा दिया कि हरियाणा के लाल केजरीवाल की गारंटी के साथ हरियाणा की जनता खड़ी है और 2024 में दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बदलाव जनसभा में केजरीवाल एक लाख जीरो बिजली के बिल लेकर पहुंचे। इसकी पूरे हरियाणा में चर्चा है। दिल्ली में जनता को फ्री बिजली मिल रही है। पंजाब में 90 प्रतिशत ने ज्यादा लोगों को फ्री बिजली मिल रही है। इस बार हरियाणा की जनता भी आम आदमी पार्टी की सरकार लाकर अपने बिजली के बिल को जीरो करवाएगी। उन्होंने कहा कि जींद जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने दिखा दिया कि वे ईडी और सीबीआई से नहीं डरते हैं। उनमें हरियाणवी खून है। जो जनता की भलाई के लिए जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर प्रदेश सह सचिव ट्रेड विंग सुरेंद्र नागल, रणबीर गुलिया, लोकसभा उपाध्यक्ष कुलदीप छिकारा, प्रदेश यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष जून नवीन, यूथ जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन, जिला सहसचिव गीता डारोलिया, महेंद्र सिंह दहिया, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed