फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Govardhan, Annakoot festival and Vishwakarma Day celebrated with great pomp

Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से मनाया गोवर्धन, अन्नकूट पर्व व विश्वकर्मा दिवस

Thu, 23 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Govardhan, Annakoot festival and Vishwakarma Day celebrated with great pomp
-फोटो 62 : मुरली मनोहर मंदिर मेें प्रसाद लेने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में अलग-अलग स्थानों पर गोवर्धन महोत्सव पर एक हजार क्विंटल से अधिक प्रसाद बनाया गया। बुधवार सुबह होते ही सभी मंदिरों में प्रसाद तैयार करने के लिए कढ़ाई चढ़ गई थी और दोपहर के समय भगवान का भोग लगाकर भक्तों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर, बामनोली मोड़ स्थित इस्कॉन मंदिर, सत्यनारायण मंदिर व सनातन धर्म मंदिर, काठ मंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर, रोहतक रोड स्थित बालाजी मंदिर, लालचंद कॉलोनी स्थित बाला सुंदरी मंदिर, जोहरी नगर स्थित माता आदि मंदिरों में गोवर्धन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


वहीं मुरली मनोहर मंदिर, झज्जर रोड स्थित सत्यनारायण मंदिर व देवी मंदिर, किला मोहल्ला स्थित शिव मंदिर, जटवाड़ा मोहल्ला में स्थित त्रिशक्ति मंदिर, संत कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, देवी मंदिर, राज राजेश्वरी मंदिर, शिव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बालाजी मंदिर, अनाज मंडी में स्थित सनातन धर्म मंदिर व अग्रवाल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में और नजफगढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर में अन्नकूट पर्व को लेकर कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



परंपरागत तरीके से मनाया विश्वकर्मा दिवस
वहीं विश्वकर्मा दिवस परंपरागत तरीके से मनाया गया। मेहनतकश वर्ग ने औजारों की पूजा-अर्चना की। बुधवार को कमेरा वर्ग के लोगों ने अपने औजारों की पूजा कर इस पर्व को मनाया।



इस्कॉन मंदिर में हुए आकर्षक कार्यक्रम

इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां पर गोवर्धन बनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने गोवर्धन की परिक्रमा करते हुए पूजा-अर्चना की। सुबह 10 बजे गाय की पूजा हुई। इसके बाद गोवर्धन पूजन हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed