फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   from jhajjar, in court, murder of criminal, jhajjar

झज्जर से रोहिणी कोर्ट में पेशी पर ले जाए गए बदमाश की हत्या

Sun, 30 Apr 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला/ब्यूराो/बहादुरगढ़/झज्जजर
अमर उजाला/ब्यूराो/बहादुरगढ़/झज्जजर Updated Sun, 30 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
from jhajjar, in court, murder of criminal, jhajjar
घ्‍ाटना के बाद काोटऱ्र्ट के बाहर ख्‍ाड़े लाोग - फोटो : amar ujala
रोहिणी कोर्ट में शनिवार को झज्जर जेल से पेश पर ले जाए गए कुख्यात बंदी राजेश दामोदर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रोहिणी कोर्ट के गेट नंबर-4 के पास हुई, गोलियां लगने से राजेश की मौत हो गई। राजेश प्रदेश ही नहीं बल्कि यूपी व दिल्ली का भी कुख्यात बदमाश था। फायरिंग की आवाज सुनकर कोर्ट में अफरातफरी मच गई। कोर्ट कैंपस में अफरातफरी के बीच भागने की कोशिश कर रहे हमलावर मोहित को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, राजेश को गंभीर हालत में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, राजेश की हत्या को गैंगवार के चलते अंजाम दिया गया। वारदात के बाद कोर्ट कैंपस की सिक्योरिटी बढ़ाई गई और बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए।
विज्ञापन


गैंगवार में हुआ राजेश का मर्डर
पुलिस के मुताबिक राजेश नीतू डाबोदिया गैंग का बदमाश था। उसे चार महीने पहले मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया। दिल्ली के बवाना थाने में भी उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। राजेश पर हमला करने वाले मोहित का लिंक नीरज बवानिया गैंग से है। इन दोनों गैंग में लंबे वक्त से रंजिश चली आ रही है। शक है कि गैंगवार के चलते ही राजेश की हत्या की गई।
विज्ञापन


इन थानों में ये मामले दर्ज हैं राजेश पर
साल            थाना                             वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन

2010          बवाना, दिल्ली                  जान से मारने की धमकी
2010         क्राइम ब्रांच दिल्ली               लूट की वारदात
2011         बवाना                           हत्या का प्रयास
2011         बादली, रोहिणी                     मर्डर
2012        सराय रोहिल्ला, दिल्ली            मारपीट कर जहर खिलाया
2016         जगदीश पुरा, आगरा              गैंगस्टर एक्ट
2016         जगदीश पुरा, आगरा              आर्म्स एक्ट
2016        जगदीश पुरा, आगरा                हत्या का प्रयास
2016        लाइनपार बहादुरगढ़               हत्या व हत्या का प्रयास

-अक्तूबर 2016 में लाया गया था झज्जर
मूल रूप से दिल्ली के पूठ खूर्द निवासी बदमाश राजेश उर्फ दामोदर को लाइनपार थाने में दर्ज हत्या व हत्या के प्रयास मामले में अक्तूबर 2016 को यूपी की आटा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। इसके बाद से यह झज्जर की सेंट्रल जेल में ही बंद था। राजेश पर दर्ज सभी मामले अंडर ट्रायल चल रहे थे। वहीं लाइनपार थाने में दर्ज मामले में 3 मई को बहादुरगढ़ की कोर्ट में पेशी भी होनी थी।

झज्जर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
पेशी पर लेकर गई गार्द की मुस्तैदी के चलते ही फायरिंग कर भाग रहा एक आरोपी काबू कर लिया गया। पुलिसकर्मियों ने जान पर खेलकर दो पिस्टल लिए हुए आरोपी मोहित को मौके पर काबू कर लिया। आरोपी मोहित भीड़ के बीच भागने का प्रयास कर रहा था। लेकिन गार्द में तैनात जवानों ने उसे वहीं पर धर दबोचा।

वर्जन
आरोपी राजेश दामोदर को अक्तूबर 2016 में आटा जेल से शिफ्ट किया गया था। जिसकी शनिवार को रोहिणी कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गार्द के जवानों ने मौके पर हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।
-सुनील सांगवान, जेल अधीक्षक, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed