फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dominance of Rakiya Vidyalaya Bamnauli in hockey

Jhajjar-Bahadurgarh News: हॉकी में राकीय विद्यालय बामनौली का दबदबा

Mon, 21 Aug 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 21 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dominance of Rakiya Vidyalaya Bamnauli in hockey
बहादुरगढ़। ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को शुरू हो गई। खेलों के पहले दिन लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। खो-खो में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग मेंएमआर.एन पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम रही। अंडर-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीर बरकताबाद की टीम प्रथम रही। हॉकी अंडर-14 व 17 में राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बामनौली ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कुश्ती में अंडर-14 में 36 किलोग्राम भारवर्ग में दीक्षा, 42 किलोग्राम में योगिता, 46 किलोग्राम में मुस्कान, 58 किलोग्राम में संजना व 62 किलोग्राम में मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 में 46 किलोग्राम में चिंकी, 53 किलोग्राम में कॉफी, 58 किलोग्राम में खुशबू व 61 किलोग्राम में सोनिया ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 में 50 किलोग्राम में मुस्कान, 53 किलोग्राम में शिवानी, 55 किलोग्राम में रवीना, 57 किलोग्राम में प्रिया, 65 किलोग्राम में नेहा व 79 किलोग्राम में तन्नू ने पहला स्थान हासिल किया। चैस अंडर-14 में दर्शना, हांशिका, खुशी, दीप्ती व मानसी का चयन किया गया। अंडर-17 में गौरी, सोम्या, समता, दीपांशी व हिमानी का चयन किया गया। अंडर-19 में नैन्सी, तन्नू, ज्योति, निकिता व सुनीता का चयन किया गया।
विज्ञापन


कराटे अंडर-14 लड़कियों में 22 किलोग्राम भार वर्ग में तान्या, 24 में रिद्धिमा, 26 में समीक्षा, 30 में दोएल, 34 में पावनि, 38 में पारुल, 42 में राधिका, 46 में मुस्कान, 50 किग्रा से अधिक वर्ग में भावी व 50 में वर्षिता ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कियों में 32 में दीपिका, 36 में जानवी, 40 में कल्पना, 44 में सानिया, 48 में विजय लक्ष्मी, 52 में आयुषी, 56 में एंजेल, -60 में वंशिका, 64 में कोमल, 68 भाव्या शर्मा व 68 प्लस में समीक्षा ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 लड़कियों में 36 किलोग्राम भार वर्ग में हंसिका, 40 में प्रियांशी, 44 में सोनिका, 48 में तान्या पाल, 52 में हिमांशी, 56 में पायल दलाल, 60 में आयुषी, 64 में वंशिका, 68 में महक व 68 प्लस में हन्नी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी की देखरेख में खेलों का आयोजन हुआ। खेलों का शुभारंभ खंड परियोजना समन्वयक शेर सिंह द्वारा किया गया। सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) कृष्ण धनखड़ व जिला शारीरिक शिक्षक संघ प्रधान विजयपाल यादव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।बीआरसी शेर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देने का आग्रह करते हुए कहा कि अनुशासन व प्रेम का परिचय दें। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुरेश सैनी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य लक्ष्मी देवी व नोडल ऑफिसर राजेश रंगा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर डीपीई धर्मबीर, संजय, परमजीत, मंजीत, विजय, देवेंद्र, धर्मेंद्र, गीता, सीता सैनी, पीजीटी दिनेश, पीटीआई सुनील राणा, सुमित छिल्लर, कराटे कोच इशांत राठी, रिंकू रंगा, राजू अहलावत, प्रमोद कश्यप, सागर राठी व अंकुश ने निर्णायक भूमिका निभाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed