{"_id":"575b0d794f1c1b5b1a9c5155","slug":"jhajjar-crimee-gold-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के लिए जुटाए आभूषण ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की शादी के लिए जुटाए आभूषण ले गए चोर
ब्यूरो अमर उजाला/ झज्जर
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालचंद कॉलोनी में वीरवार रात चोरों ने एक मकान से नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने अलमारी अलावा कमरे में रखे बाकी सामान को छेड़ा तक नहीं। चोरों ने लालचंद कॉलोनी में रेलवे से सेवानिवृत्त हुए सुदर्शन सैनी के मकान को निशाना बनाया। अंदेशा जताया जा रहा है कि अज्ञात शख्स देर शाम ही कहीं पर छुप गए और जब परिवार के सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे तो मौका पाकर स्टोर रूम व दूसरे कमरों को खंगाला। कमरे में रखी अलमारी से चोर दो सोने किट्टी सेट, सोने के कड़े, सोने की चार चेन, कई अंगूठियां, सात जोड़ी पाजेब और 2 हजार की नकदी चुरा कर फरार हो गए।
शुक्रवार की सुबह जब सुदर्शन सैनी की पत्नी सुमन करीब 6 बजे नींद से जागी तो देखा कि कमरे के दरवाजे व मेन गेट भी खुला हुआ है। उसने कमरे के अंदर झांककर देखा तो बेड अस्त-व्यस्त पड़ा था साथ में अलमारियों का सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जिस मकान को चोरों ने निशाना बनाया उसके नजदीक मंदिर भी है। चोर मंदिर से दानपात्र भी उठा ले गए।
पुलिस ने जुटाई जानकारी
चोरी की सूचना थाना लाइनपार पुलिस को दी गई। जिस पर सहायक उप निरीक्षक रतन सिंह मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को बुलाया गया। उन्होंने पूरे मकान की जांच की। छत की तरफ से चोर के प्रवेश होने के लिए कोई जगह नहीं दिखी, लेकिन चोर कहां से और कैसे घुसा इसको लेकर वे भी हैरान रह गए। पुलिस मकान मालिक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।