फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body thrown on the roadside after killing a person in Jhajjar of Haryana

Murder In Jhajjar: नशे में सिर में चोट मारकर हत्या की, फिर सड़क पर फेंका शव

Sat, 03 Sep 2022 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 10:49 PM IST
सार

बुपनियां में हुई हत्या के मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। 26 अगस्त की रात हत्या की गई थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसको रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन
Dead body thrown on the roadside after killing a person in Jhajjar of Haryana
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस की हिरासत में। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के बादली क्षेत्र में एक सप्ताह पहले सड़क किनारे मिले बुपनियां के एक व्यक्ति के शव मिलने का मामला हत्या किए जाने का निकला है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 26 अगस्त की रात बुपनियां के दौलतराम पुत्र दलीप का शव सड़क किनारे मिला था। इस मामले में पुलिस ने पहले दुर्घटना का मामला का दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। शुरूआत में परिजनों ने भी किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया। लेकिन बाद में शराब पीने वाले पर शक जताया गया। परिजनों ने दौलतराम की हत्या का अंदेशा जताया तो पुलिस भी हरकत में आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान के बैंक खाते खंगाले, प्रॉपर्टी के कारण हत्या के एंगल पर जांच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में दौलतराम के साथ बैठकर 26 अगस्त की रात शराब पीने वाले शख्स सतबीर पर शक हुआ। पुलिस ने सतबीर से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई। दरअसल मामला शराब के नशे में हुए झगड़े का निकला। 

पुलिस थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि सतबीर ने पहले तो दौलतराम के साथ बैठकर शराब पी। बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी झगड़े के बढने पर सतबीर ने उसके सिर में चोट मारकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान आए।


यह भी पढ़ें : Firing In Rohtak: राज्यपाल के जाने के बाद MDU में चली गोलियां, NSUCI के पूर्व अध्यक्ष सहित चार घायल

बाबूलाल के अनुसार सबसे पहले सतबीर से ही शक के आधार पर पूछताछ की गई तो सतबीर ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। सतबीर ने पहले दौलत राम की चोट मारकर हत्या की। जबकि बाद में शव को सड़क किनारे फेंक दिया। ताकि पूरा मामला सड़क दुर्घटना में तब्दील किया जा सके। दौलतराम के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रात के समय तलाश की तो उसका शव जरदकपुर रोड पर मिला।

पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और शव का पोस्टमार्टम बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में करवाया गया। अब पूरे मामले का खुलासा होने पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सतबीर को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed