{"_id":"6af8b7a12a30b628720398b4","slug":"history-sheeter-haji-salman-family-fired-upon-inside-hospital-case-registered-against-11-individuals-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26689-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अस्पताल में घुसकर हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के परिवार पर फायरिंग, 11 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अस्पताल में घुसकर हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के परिवार पर फायरिंग, 11 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी (गाजियाबाद)। कोतवाली से करीब 400 मीटर दूर दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार देर रात हथियारबंद हमलावरों ने हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के परिवार को निशाना बनाकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने अस्पताल के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की और परिसर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की तड़ तड़ाहट से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। हाजी के परिजन ने शौचालय में छिपकर जान बचई। घटना में एक नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ लोनी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के पिता बुंदू निवासी गौरी पट्टी की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके छोटे बेटे शहनवाज की पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसे दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह पत्नी संजीदा, बेटी नसीमा और नाती अफजल के साथ कार से अस्पताल पहुंचे थे। अफजल अस्पताल के बाहर कार के पास खड़ा रह गया। आरोप है कि उसी दौरान गौरव अंबावत अपने 10 साथियों संग वहां पहुंचा और कार में तोड़फोड़ करते हुए चारों पहियों की हवा निकाल दी। विरोध करने पर अफजल के साथ गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि अफजल हमले में बाल-बाल बचा। गोलियों की तड़ तड़ाहट सुनकर वह लोग भी बाहर आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपियों ने अस्पताल के अंदर घुसकर भी फायरिंग की। आरोप है कि बुजुर्ग नसीमा के साथ भी अभद्रता की। उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।
एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते हमला करने की बात सामने आई है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना को अंजाम क्यों दिया गया है अभी कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। गिरफ्तारी के बाद ही असल कारणों का पता चल सकेगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।