{"_id":"6af8b706559124650a09932d","slug":"man-ends-his-life-by-lying-down-in-front-of-the-shatabdi-express-auraiya-news-c-211-1-akb1003-154912-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शताब्दी एक्सप्रेस के सामने लेटकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शताब्दी एक्सप्रेस के सामने लेटकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
क्रॉसिंग पर खड़ी ट्रेन। संवाद
अछल्दा (औरैया)। कस्बे की 13-बी रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम शताब्दी एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत हो गई। युवक ने रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर जान दे दी। हादसे में उसका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के चलते राजधानी एक्सप्रेस करीब 10 मिनट तक रेलवे क्रॉसिंग के बीच खड़ी रही।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7:54 बजे खंभा नंबर 1116/22-24 के बीच 12034 शताब्दी एक्सप्रेस के सामने युवक रेलवे ट्रैक पर आ गया। युवक को देखकर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन उसने रेलवे ट्रैक पर सिर रख दिया। उसकी मौत के बाद ट्रेन को इनायतपुर गांव के पास रोक दिया। इसके बाद स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी गई। ट्रेन की जांच करने के बाद करीब पांच मिनट में उसे रवाना कर दिया गया।
उधर, डाउन ट्रैक पर शव पड़ा होने के कारण कानपुर की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस को रात करीब आठ बजे रेलवे क्रॉसिंग के बीच रोकना पड़ा। मौके पर पहुंचे गैंगमैन और आरपीएफ कांस्टेबल राजकुमार व देवेंद्र सिंह ने ट्रैक से शव हटवाकर रास्ता साफ कराया। इसके बाद रात 8:10 बजे राजधानी एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे जीआरपी कांस्टेबल अश्वनी कुमार और अंशू ने घटनास्थल की जांच की। युवक ने सफेद चेकदार शर्ट और नीला लोअर पहन रखा था। तलाशी के दौरान लोअर की जेब से 125 रुपये मिले। युवक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।जीआरपी प्रभारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।