{"_id":"6af8b7e1021b4c998c0709e2","slug":"elderly-man-injured-in-bike-collision-dies-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26691-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाइक की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाइक की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थानाक्षेत्र में आठ नवंबर को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग ने दिल्ली के अस्पताल में दो दिन तक इलाज चला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ब्रिज विहार निवासी सुमित देव के मुताबिक, आठ नवंबर को उनके पिता सपन देव घरेलू सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे। वह सोलंकी डेयरी के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। टक्कर लगने से उनके पिता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों युवक बाइक समेत मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। सुमित ने बताया कि 10 नवंबर को उपचार के दौरान पिता सपन देव की मौत हो गई। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बाइक सवारों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।