फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डीघल टोल प्लाजा पर कार चालक ने जमकर किया हंगामा

डीघल टोल प्लाजा पर कार चालक ने जमकर किया हंगामा

Fri, 29 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
डीघल टोल प्लाजा पर कार चालक ने जमकर किया हंगामा
डीघल टोल प्लाजा पर कार चालक ने किया हंगामा
विज्ञापन

फास्ट टैग लाईन में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड को दी गाली, टोल कर्मियों के साथ भी की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। झज्जर-रोहतक मार्ग पर गांव डीघल के टोल प्लाजा पर वीरवार को एक कार चालक ने जमकर हंगामा किया। कार चालक टोल प्लाजा की फास्ट टैगलाइन से जाना चाहता था और सिक्योरिटी गार्ड उसे वहां से जाने के लिए मना कर रहा था। इसी पर कार चालक ने सिक्योरिटी गार्ड से गाली गलौच करना शुरू कर दिया। टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारियों ने उसे रोकना चाहा तो वह अपनी कार वहीं खड़ी कर टोल प्लाजा के मुख्य कार्यालय पहुंच गया और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। मामले की सूचना डीघल पुलिस चौकी में दी तो पुलिस कर्मचारी मौके पहुंचे , लेकिन तब तक आरोपी कार चालक वहां से फरार हो चुका था।
वर्जन
वीरवार को एक कार चालक फास्ट टैग से कार को निकाल रहा था और जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो टोल कर्मचारियों के साथ झगड़ा करने लगा और जबरदस्ती से कार को फास्ट टैग लेन से ले गया और अक्सर ऐसा होता है कि आसपास के ग्रामीण फास्ट टैग से अपने वाहनों को निकालते है और जब कर्मचारी मना करते है तो उनसे झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है, टोल कर्मचारियों के साथ झगड़ा करने वाले कार चालक की शिकायत डीघल चौकी में दे दी गई है और कार चालक की पहचान के लिए टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है और जल्द ही कार चालक की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन

नितेश मलिक , डीघल टोल प्लाजा प्रबंधक
वर्जन
मारपीट करने व हंगामा करने की सूचना मिली थी। उसके बाद ही वह यहां पहुंचे थे। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुकी था। टोल अधिकारियों की तरफ से लिखित में शिकायत दी गई और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राकेश, डीघल चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed