फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झग्गियों में चलाया सर्च ऑपरेशन, 20 के पास नहीं मिली आईडी

झग्गियों में चलाया सर्च ऑपरेशन, 20 के पास नहीं मिली आईडी

Tue, 23 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
झग्गियों में चलाया सर्च ऑपरेशन, 20 के पास नहीं मिली आईडी
मर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा शहर की झुग्गियों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व झज्जर थाना इंचार्ज सोमवीर ने किया। इस दौरान उनके साथ सिटी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार व उनकी टीम भी मौजूद रही। सोमवार की सुबह शुरू हुए सर्च अभियान के दौरान अनेक व्यक्तियों की पहचान और संदिग्ध वाहनों के संबंध में जांच पड़ताल की गई। सर्च अभियान के तहत घर-घर जाकर पुलिस जवानों द्वारा पहचान के संबंध में जरूरी कागजात की छानबीन की गई। अभियान के दौरान पुलिस को 20 लोग ऐसे मिले जो अपनी आईडी प्रूफ उपलब्ध नहीं करवा पाए जिनको लेकर पुलिस के द्वारा पर्चा अजनबी काटा गया है। मकान मालिकों को किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन कराए जाने के लिए सख्त हिदायतें दी गई। इसके अतिरिक्त किरायेदारों व मकान मालिकों को अपने बच्चों पर नजर रखने और किसी भी तरह के अपराध के प्रति सजग रहने बारे जागरूक किया गया।

अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें
किसी भी तरह के महिला विरुद्ध अपराध अथवा बाल अपराध की सूचना तुरंत हेल्प लाइन नंबर 1091 अथवा 100 नंबर पर देने बारे अवगत कराया गया। पुलिस की अनेक टीमों ने जांच अभियान के तहत किराये पर रह रहे लोगों के पहचान संबंधी मूल दस्तावेजों की भी छानबीन की गई। पुलिस की अनेक टीमों द्वारा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व संदिग्ध असामाजिक शरारती तत्वों तथा अपराधियों की धरपकड़ के उद्देश्य को लेकर विशेष सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


झुग्गियों में चलाया सर्च ऑपरेशन, 20 के पास नहीं मिली आईडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed