{"_id":"5c8d606dbdec22144c1923aa","slug":"71552769133-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार का ईनामी बदमाश मंजीत साथी सहित एसटीएफ के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार का ईनामी बदमाश मंजीत साथी सहित एसटीएफ के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 हजार का ईनामी बदमाश मंजीत साथी समेत गिरफ्तार
बहादुरगढ़। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 50 हजार के ईनामी बदमाश मंजीत उर्फ काशी को उसके एक साथी सहित गिरफ्तार किया है। इनमें से मंजीत पर आठ और रविन्द्र उर्फ रवि पर छह मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाश गांव बुपनियां के दो व्यक्तियों की हत्या करने की फिराक में थे। एसटीएफ रविवार को दोनों को अदालत में पेश करेगी। एसटीएफ टीम के इंचार्ज संदीप धनखड़ की अगुवाई में शनिवार को इलाके में गश्त पर थे। दोपहर करीब ढाई बजे टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर झज्जर रोड फ्लाईओवर के नीचे से दो युवकों को काबू किया। इनकी पहचान मंजीत उर्फ काशी और रवींद्र उर्फ रवि निवासी बुपनियां के तौर पर हुई। जब इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की गई तो पता चला कि मंजीत पर 8 और रवींद्र उर्फ रवि पर 9 आपराधिक केस हैं। मंजीत पर पिछले दिनों ही पुलिस ने 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। इन दोनों बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एएसआई राजबीर सिंह, एएसआई तेजवीर सिंह, मुख्य सिपाही गोरखा मलिक, सिपाही प्रमोद, सुरेंद्र , संदीप व कृष्ण शामिल रहे।
बॉक्स
पाले और काला की हत्या करना चाहते थे दोनों
शनिवार को एसटीएफ कार्यालय में पत्रकार वार्ता में डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि 50 हजार रुपये का ईनामी बदमाश मंजीत और उसका साथ रवि अपने ही गांव के निवासी पाले और काला की हत्या की फिराक में थे। दरअसल, मंजीत का गांव के निवासी शेखर के साथ विवाद चल रहा था। काफी समय पहले शेखर ने मंजीत पर दो गोलियां चलाई थी। मंजीत को शक था कि उस दौरान पाले ने उसकी मुखबरी की थी। जबकि काला के साथ बदमाश रवि की रंजिश चल रही है। कुछ दिनों पहले मंजीत ने शेखर के चाचा भगत सिंह पर फायरिंग की थी, तब पुलिस की ओर से मंजीत पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
बॉक्स
दोनों को आज अदालत में किया जाएगा पेश
डीएसपी कप्तान सिंह के मुताबिक, मंजीत पर आठ केस हैं। इनमें दो हत्या के प्रयास, दो अवैध हथियार रखने, दो लूटपाट, एक दुष्कर्म और एक हवाई फायरिंग करने का केस है। जबकि रवींद्र उफ रवि पर हत्या के प्रयास के 3, लूट के तीन और अवैध हथियार रखने और शराब तस्करी के एक-एक केस दर्ज है। रवि पर राजस्थान में भी दो केस हैं। बकौल डीएसपी कप्तान, रविवार को दोनों बदमाशों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में इनसे वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में जानकारी ली जाएगी।