{"_id":"5af49af74f1c1b87098b9055","slug":"71525979895-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा साल के बेटे को दवा दिलाने जा रहे दंपति की बाइक में ओवरलोड डंपर ने मारी टक्कर, 20 फुट तक घसीटा, पति की मौत, पत्नी के दोनों पांव टूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवा साल के बेटे को दवा दिलाने जा रहे दंपति की बाइक में ओवरलोड डंपर ने मारी टक्कर, 20 फुट तक घसीटा, पति की मौत, पत्नी के दोनों पांव टूटे
Updated Fri, 11 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के लोहारू चौक पर वीरवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने तिवाला निवासी दंपति की बाइक को टक्कर मार दी और बाइक को करीब 20 फुट तक घसीटते हुए ले गया। दंपति अपने बीमार बेटे को दवाई दिलाने के लिए दादरी आ रहा था। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी के दोनों पांव टूट गए और करीब सवा साल को बेटा भी घायल हो गया। घायल मां-बेटे को दादरी में प्राथमिक उपचार देकर चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं, सिटी थाना पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के चलते कुछ देर तक लोहारू चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को बहाल कराया।
जानकारी के अनुसार तिवाला निवासी नरेश (28) अपनी पत्नी पूजा के साथ बाइक पर सवार होकर अपने सवा साल के बेटे को दवाई दिलाने के लिए घर से चला था। सुबह करीब नौ बजे वह दादरी के लोहारू चौक के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर करीब 20 फुट तक बाइक को घसीटते हुए ले गया। हादसे के दौरान डंपर के टायर नरेश के ऊपर से गुजर गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डंपर के टायर ऊपर से गुजरने के चलते उसकी पत्नी पूजा के दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। इस हादसे में उनके बेटे ऋतिक को भी पांव में चोटें आई है।
हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोग उपचार के लिए तीनों को महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित सिविल अस्पताल ले कर आए। यहां से पूजा व ऋतिक को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जबकि नरेश का शव सिविल अस्पताल के शव गृह में भेज दिया।
विज्ञापन
नरेश झाड़ली प्लांट में करता था नौकरी
मृतक नरेश के पिता राजपाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नरेश झाड़ली प्लांट में नौकरी करता था। सवा साल के बीमार बेटे को दवाई दिलाने के लिए बुधवार शाम ही उसे घर बुलाया गया था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
दो बहनों का था इकलौता भाई
तिवाला निवासी एडवोकेट शशी और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि नरेश तीन बहन-भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी दो बहनें हैं, जोकि शादीशुदा है। मृतक नरेश की शादी करीब ढाई साल पहले पूजा के साथ हुई थी। वहीं, ग्रामीणों ने वीरवार दोपहर करीब एक बजे तक नरेश की मौत की सूचना उसके पिता राजपाल को नहीं दी थी।
वर्जन
मृतक नरेश के पिता के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी चालक को काबू कर लिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और डंपर को कब्जे में ले लिया है।
- सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता, चरखी दादरी।