{"_id":"5c5c3032bdec2273ed39b79f","slug":"51549545522-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने बहादुरी से किया झपटमार का मुकाबला तो चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने बहादुरी से किया झपटमार का मुकाबला तो चढ़ा पुलिस के हत्थे
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे फुट ओवरब्रिज पर मंगलवार रात बैग छीनने वाले शातिर युवक से युवती ने डटकर मुकाबला किया। छीना झपटी में शातिर ने युवती की अंगुली को भी दांतों से काट लिया, लेकिन युवती ने हार नहीं मानी। उसके संघर्ष के चलते शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दरअसल, लाइनपार की निवासी स्वीटी दिल्ली स्थित एक न्यूज ग्रुप में काम करती है। मंगलवार की रात को वह ड्यूटी से घर लौट रही थी। स्टेशन के नजदीक ई-रिक्शा से उतरकर वह फुट ओवरब्रिज पर चढ़ी। जब ब्रिज के बीच पहुंची तो यहां एक युवक ने उसका बैग छीनने का प्रयास किया। छीना झपटी का युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसकी अंगुली दांतों से काट ली। जब भागने लगा तो युवती ने खूब शोर किया और पीछा किया। इसी दौरान गश्त कर रही राजकीय रेलवे पुलिस की नजर चोर पर पड़ी तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया बैग बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान लाइनपार निवासी सोमवीर के तौर पर हुई। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी जयपाल ने कहा कि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।