फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रात 12: 4

रात 12: 4

Mon, 01 Apr 2019 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
रात 12: 4
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। बहादुरगढ़ रोड स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर लगाई गई महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को दो युवकों ने शनिवार की रात 12:48 बजे ईंट मारकर खंडित कर दिया। स्कूटी पर आए दोनों आरोपियों ने काले कपड़े पहने हुए थे तथा दोनों ने रुमाल से अपने चेहरे को ढक रखा था। आरोपियों ने वारदात को मात्र 30 सेकेंड में अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना का पता जब रविवार को सुबह अग्रवाल समाज के लोगों को लगा तो वहां पर नगर पालिका के वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग सहित अनेक लोग एकत्रित हो गए। जिस पर वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सिटी थाना इंचार्ज कुलदीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी की जांच करवाई तो वारदात एक निजी स्कूल व एक होटल के कैमरे में रिकॉर्ड मिली। जिसकी फुटेज पुलिस ने निकाल ली है।

समाज के लोगों ने ढक दी है खंडित प्रतिमा
मौके पर जुटे अग्रवाल समाज के लोगों ने खंडित प्रतिमा को ढकवा दिया है। वहीं निर्णय लिया गया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद महाराजा अग्रसेन चौक पर नई प्रतिमा लगवाई जाएगी। वहीं मौके पर वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग ने पुलिस को इसकी शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ समाज की भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर में रोष मार्च निकालेगा समाज
घटना को लेकर अग्रवाल समाज के लोगों की बैठक महाराजा अग्रसेन महिला कॉलेज में एडवोकेट विजय कुमार गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि घटना के कारण सामाजिक भाईचारे को खराब नहीं होने दिया जाएगा लेकिन समाज आरोपियों की गिरफ्तारी तक चुप भी नहीं बैठेगा। सोमवार को शहर में रोष मार्च निकालते हुए एसपी और डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर करेंगे आंदोलन
अग्रसेन महिला कॉलेज के प्रधान महेंद्र बंसल ने कहा कि बैठक में समाज के लोगों ने फैसला लिया है कि अगर तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अग्रवाल समाज प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगा। वहीं समाज के लोगों ने यह फैसला लिया कि अगर कोई व्यक्ति इस घटना की संदर्भ में सूचना देता है तो उसे 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा तथा उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। जानकारी देने वाला व्यक्ति अग्रसेन सभा के पदाधिकारियों व समाज के किसी भी व्यक्ति से मिल सकता है।


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। नपा के वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ समाज की भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज किया गया है।
कुलदीप सिंह, एसएचओ, सिटी थाना झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed