{"_id":"5a39619f4f1c1bc8678c27e0","slug":"21513709983-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीएम को धमकी के आरोप में दो और काबू....","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीटीएम को धमकी के आरोप में दो और काबू....
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटीएम को धमकी के आरोप में दो और काबू
चरखी दादरी।
सीटीएम के साथ दुर्व्यवहार करने व जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को दो और आरोपियों का दबोच लिया। पुलिस इस संबंध में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शहर पुलिस ने सीटीएम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने व गाली-गलौच करने संबंधी केस दर्ज किया है।
गौरतलब है कि रविवार देर रात चरखी दादरी सीटीएम मनीष फौगाट शहर के दिल्ली बाईपास मोड़ पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करने गए थे। वे समसपुर मार्ग पर ओवरलोड वाहनों को रुकवाकर चेकिंग शुरू कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक ओवरलोड ट्रक को रोका तो उसमें सवार चालक व परिचालक अधिकारियों की टीम को देखकर ट्रक वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। इसके थोड़ी देर बाद आई-20 कार में सवार चार लोगों ने सीटीएम मनीष के साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने सीटीएम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ शहर पुलिस में केस दर्ज किया था। पुलिस ने सीटीएम की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रविवार रात को ही आरोपियों की पहचान कर आरोपी सोमबीर व संदीप निवासी डावला जिला झज्जर को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने कब्जे से कार को भी बरामद कर रखा है।
पुलिस प्रवक्ता सुंदर ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने इस संबंध दो और आरोपियों नरेंद्र व युद्धवीर को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों को समसपुर मोड़ के समीप से काबू किया गया।