{"_id":"5babe41e867a557f714f81cd","slug":"171537991710-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रोनिक शॉप में घुसे चोर, तीन मिनट में 60 हजार की बैटरियां कीं चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रोनिक शॉप में घुसे चोर, तीन मिनट में 60 हजार की बैटरियां कीं चोरी
Updated Thu, 27 Sep 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां। कस्बे के अड्डे पर स्थित एक इलेक्ट्रानिक शॉप को मंगलवार रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर महज तीन मिनट के अंदर ही दुकान से करीब 60 हजार रुपये की तीन बैटरियां चोरी कर ले गए। वहीं, वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवकों के चेहरे दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। बुधवार सुबह मामले की सूचना पाकर बौंदकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित दुकानदार महेंद्र प्रजापत ने बताया कि वह गांव के अड्डे पर पिछले कई सालों से विकास इलेक्ट्रिकल के नाम से इन्वर्टर-बैटरी की दुकान चला रहा है। मंगलवार शाम को वह अच्छी प्रकार से दुकान के ताले बंद करके घर गया था। बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर के ताले टूटे मिले। इसके बाद उसने जब अंदर जाकर सामान संभाला तो उसे बैटरियां कम मिलीं। उसने जब वहां रखी बैटरियों की जांच की तो चार इन्वर्टर बैटरी कम मिली। इसके बाद उसने दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज जांची तो उसे देखकर वह चौंक गया। महेंद्र ने बताया कि रात 2:42 बजे तीन युवक दुकान में दाखिल हुए और 2:45 बजे तक वे दुकान के अंदर रहे। इन तीन मिनट के अंदर ही वे यहां से चार बैटरियां चोरी कर ले गए। दुकानदार ने बताया कि चोरी बैटरियों की कीमत 60 हजार रुपये है। इससे पहले भी उसकी दुकान में चोरी की दो वारदातें हो चुकी है। घटना का पता चलते ही पीड़ित ने इसकी सूचना बौंदकलां पुलिस थाने में दी, जिसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।