{"_id":"5a512f3f4f1c1b4d198b54c2","slug":"171515269951-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा काटते समय मशीन में फंसा मजदूर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारा काटते समय मशीन में फंसा मजदूर, मौत
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
गांव बामनोला में चारा काटते समय मशीन में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।
मूलत: यूपी का निवासी रुमाल सिंह पिछले कुछ समय से गांव बामनोला में किसान भूप सिंह के पास काम करता था। शुक्रवार सुबह जब रुमाल सिंह चारा काट रहा था तो उसी दौरान उसका शॉल मशीन में आ गया, जिससे वह मशीन की तरफ खींचता चल गया और उसकी गर्दन चारा मशीन में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को दुलीना चौकी पुलिस ने मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी दीपक के अनुसार रुमाल सिंह तीन भाईयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था।