फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हथियारों के बल पर गाड़ी लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

हथियारों के बल पर गाड़ी लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
हथियारों के बल पर गाड़ी लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
झज्जर मार्ग पर तीन दिन पूर्व हथियारों के बल पर एक प्राइवेट पार्सल गाड़ी को लूटने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। वीरवार को पुलिस ने चारों युवकों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। पार्सल की गाड़ी को लूटने के मामले में पुलिस ने जिन चार युवकों को गिरफ्तार किया है, उनमें विनोद, कृष्ण निवासी गोकल जिला दादरी, रवि निवासी रेवाड़ी और ओमपाल पुत्र वीरसेन निवासी लुहारी जिला बागपत शामिल हैं। काबू किए गए इन आरोपित युवकों से पुलिस को अन्य कई मामलों का भी सुराग लगने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि बेरी क्षेत्र में सोमवार की अल सुबह हथियारों के बल पर कुछ बदमाशों ने एक प्राईवेट पार्सल गाड़ी को छीन लिया था। गाड़ी छीनने के दौरान इन बदमाशों ने पार्सल गाड़ी के चालक को उतारकर उसके हाथ-पांव बांध दिए और उसे खेतों में फेंक कर गाड़ी को भगा ले गए थे, लेकिन बाद में चालक ने जब पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई तो उसके बाद पुलिस हरकत में आई और चारों बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट कंपनी की थी पार्सल गाड़ी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर में भिवानी, हिसार, सिरसा जाने वाले फ्लिपकार्ट कंपनी की पार्सल की गाड़ी पर चालक के तौर रविकाम कर चुका है और उसको पता था कि किस टाइम गाड़ी बिलासपुर से पार्सल लेकर भिवानी की तरफ जाती थी और इससे पहले भी इन्होंने गाड़ी को लूटने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। इस बार पूरी तरह से रेकी करते हुए बिलासपुर से गाड़ी का पीछा करते हुए बेरी-झज्जर मार्ग पर गांव धौड़ नहर के पास गाड़ी के पिकअप गाड़ी अड़ा दी और गाड़ी से उतरे दो हथियारबंद बदमाशों ने पार्सल गाड़ी के चालक मदन से मारपीट करके उसके हाथ-पांव बांधकर मुंह पर पट्टी बांध दी और गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गए। बदमाश मदन को गांव मदाना के खेतों में फेंक कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बीते तीन दिन पहले बेरी-झज्जर मार्ग प्राइवेट पार्सल की गाड़ी लूट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपियों से पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया और पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में कई मामलों का भी सुराग लगने की उम्मीद है।
-सत्यवीर दहिया, जांच अधिकारी, बेरी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed