फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गांव दहकोरा में ईंट-डंडों से वारकर युवक की हत्या

गांव दहकोरा में ईंट-डंडों से वारकर युवक की हत्या

Sun, 25 Nov 2018 01:59 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
गांव दहकोरा में ईंट-डंडों से वारकर युवक की हत्या

विज्ञापन
बहादुरगढ़। घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले गांव दहकोरा के निवासी एक युवक का शव एक दिन बाद गांव के खेतों में पाया गया। मुंह और सिर पर ईंट व डंडों से प्रहार कर उक्त युवक की हत्या की गई है। हत्या किन कारणों के चलते की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
मृतक की पहचान दहकोरा निवासी सचिन (22) के रूप में हुई है। सचिन गांव रोहद स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे वह घर से कंपनी जाने के लिए निकला, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। शुक्रवार की रात किसी अज्ञात ने लुहारहेड़ी रोड पर लगते खेतों में उसकी हत्या कर दी। सुबह जब एक किसान महेंद्र जब अपने खेतों में गया तो उसे शव दिखाई पड़ा। इसके बाद उसने मृतक के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते खेत में काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सदर थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। सचिन के शव को कुछ जगह से जलाया गया है, जबकि मुंह व सिर पर चोट के निशान हैं। डंडों व र्ईंट-पत्थरों से मारकर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


कोठड़े के पास हत्या, शव फेंका दूसरे खेत में
खेतों के बीच बने एक कोठड़े (कमरे) के आसपास खून के निशान हैं। आसपास कु छ पत्थर भी खून से सने मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि सचिन की यहां पर हत्या करने के बाद घसीट कर दूसरे खेत में शव फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को हुई थी पिता से बात
देर शाम तब जब सचिन घर नहीं पहुंचा तो पिता कृष्ण ने उसे कॉल की थी। पिता से रात करीब 9 बजे फोन पर हुई बातचीत में सचिन ने कहा था कि वह कुछ देर में आ रहा है। ये तो तय है कि सचिन की हत्या रात 9 बजे के बाद ही की गई है। किन लोगों ने की ये अभी रहस्य बना हुआ है। परिजन भी यही कह रहे हैं कि सचिन की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। बताते हैं कि घटनास्थल के आसपास रात को शराब पी गई है, शायद उसी दौरान झगड़ा हुआ हो और किसी ने तैश में आकर सचिन की हत्या कर दी। खैर, पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।


...तो मोबाइल खोलेगा हत्या का राज
जांच के दौरान पुलिस को खेतों से ही सचिन का मोबाइल मिल गया। सचिन खेतों तक कैसे पहुंचा, किसने बुलाया इसका राज अब उसका मोबाइल ही खोलेगा। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। मृतक सचिन दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। मृतक के पिता कृष्ण की बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जल्द सुलझाएंगे वारदात
केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कॉल डिटेल्स भी चेक की जा रही हैं। जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
-जसबीर सिंह, एसएचओ, सदर थाना बहादुरगढ़।
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed