फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मातन पेट्रोल पंप लूट में अभी नहीं हुई बदमाशों की पहचान, कैसे होंगे गिरफ्तार

मातन पेट्रोल पंप लूट में अभी नहीं हुई बदमाशों की पहचान, कैसे होंगे गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
मातन पेट्रोल पंप लूट में अभी नहीं हुई बदमाशों की पहचान, कैसे होंगे गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
उपमंडल के गांव मातन में दस दिन पहले पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में अभी तक पुलिस बदमाशों की पहचान भी नहीं कर पाई है। कब उनकी पहचान होगी, कब गिरफ्तार होंगे। इस बारे में अभी पुलिस के पास भी कोई जवाब नहीं है। घटना के बाद से लेकर अब तक पुलिस अधिकारी जलद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं। मगर जब तक उनकी पहचान ही नहीं होगी तब तक गिरफ्तारी कैसे हो सकती है। यह सवाल पुलिस अधिकारियों के लिए पेचीदा बना हुआ है।
दरअसल, 10 नवंबर की दोपहर को एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश युवक मातन गांव में स्थित सूर्यांश पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पहले तो पंप पर तेल डलवाकर रेकी की थी, इसके 10 मिनट बाद ही बदमाश युवक वापस यहां पहुंचे थे और मैनेजर के रूम में पहुंचकर पिस्तौल दिखाकर सवा लाख रुपये लूटकर रफू चक्कर हो गए थे। बदमाश युवकों की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मगर फिर भी पुलिस बदमाश युवकों की पहचान अभी तक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालकों में भय का माहौल
जिस दिन से मातन गांव में पेट्रोल पंप पर यह घटना हुई है। उसी दिन से आसपास के क्षेत्र के अन्य पेट्रोल पंप संचालकों में भी भय का माहौल बना हुआ है। जब तक ये बदमाश गिरफ्तार नहीं होंगे। तब तक स्थिति इसी तरह बनी रहेगी। दोपहर के समय हुई इस वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए थे। पुलिस अभी किसी नतीजे पर भी नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन टीमों का किया गठन
पुलिस अधिकारियों ने लूट की इस वारदात को सुलझाने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। इनमें सीआईए, एसआईटी व थाना सदर की टीम को लगाया गया है। बदमाश युवक इस घटना को अंजाम देने के बाद गांव छारा की तरफ भागे थे। एक युवक ने मुंह पर चश्मा लगाया हुआ था जबकि दूसरा युवक मैनेजर के रूम में हेलमेट लगाकर पहुंचा था। दोनों बदमाश युवकों की अभी तक पुलिस पहचान भी नहीं कर पाई है।

क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य स्थानों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। पहचान होते ही बदमाश युवकों को पकड़ा जाएगा।

मातन पेट्रोल पंप लूट : 10 दिन बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं
अंधेरे में लकीर पीट रही है पुलिस

---फोटो 5 : मातन पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश युवक। फाइल फोटो-------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed