फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रंगदारी केस में इस्तेमाल की गई कार बरामद

रंगदारी केस में इस्तेमाल की गई कार बरामद

Wed, 05 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी केस में इस्तेमाल की गई कार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
एक्वालाइट फुटवियर कंपनी के मालिक से पांच करोड़ रुपये फिरौती मांगने के मामले में इस्तेमाल हुई कार पुलिस ने बरामद कर ली है और इस मामले में गिरफ्तार किए गए गांव नीलोठी के पूर्व सरपंच सतबीर सिंह को अदालत ने न्यायिक हिरासत में झज्जर जेल भेज दिया है।
मामले के जांच अधिकारी आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक्वालाइट फुटवियर फैक्टरी के गेट पर तैनात स्टाफ को रुड़की निवासी धर्मेंद्र पांच करोड़ रुपये रंगदारी देने की मांग वाला धमकी भरा पत्र देकर गया था। वह सतबीर सिंह उर्फ सत्ते की स्विफ्ट कार में बैठकर आया और उसी में बैठकर गया था। कार को खुद सतबीर चला रहा था। सोमवार को एक दिन की रिमांड अवधि के दौरान सतबीर से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने वारदात में इस्तेमाल हुई सतबीर की स्विफ्ट कार बरामद कर ली। सतबीर का ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी की आरसी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार सतबीर को बहादुरगढ़ कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, इससे पहले इस केस के मास्टर माइंड रहे दिल्ली पुलिस के एएसआई राजेंद्र की गत रविवार को जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। तीसरा आरोपी धर्मेंद्र अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वह किसी गंभीर आपराधिक मामले में फिलहाल बेल जंपर है। प्रवक्ता ने कहा कि उसकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पूर्व सरपंच सत्ते को भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed