फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राजमहल फर्नीचर हाउस में लगी आग, मकान- वर्कशॉप व शोरूम जले

राजमहल फर्नीचर हाउस में लगी आग, मकान- वर्कशॉप व शोरूम जले

Sun, 02 Jun 2019 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
राजमहल फर्नीचर हाउस में लगी आग, मकान- वर्कशॉप व शोरूम जले
झज्जर। शहर के आर्य नगर में स्थित राजमहल फर्नीचर हाउस में बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मकान, वर्कशाप और शोरूम में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर दमकल केंद्र की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। इससे पहले लोगों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। झज्जर के अलावा बहादुरगढ़ और रोहतक से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन

-घर से फैली आग
राजमहल फर्नीचर हाउस के मालिक राज सिंह रईया का मकान और शोरूम साथ-साथ हैं। दोनों के बीच में एक गली है और गली के उपर से मकान व वर्कशॉप को जोड़ा गया है। मकान की छत पर बिजली की शॉर्ट सर्किट होने से मकान के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। इस हिस्से में बेड के गद्दे रखे थे और सोफे के कवर आदि तैयार करने का काम किया जाता था। यहां से आग शुरू हुई और कुछ ही देर में मकान और वर्कशॉप में आग फैल गई। जब लोगों ने आग का धुआं निकलता देखा तो लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़े। जब आग बेकाबू होती गई गई तो इसी बीच फायर ब्रिगेड का भी मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल केंद्र की गाड़ियां घटना स्थल की तरफ दौड़ी और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिये गए।
विज्ञापन

केमिकल व फोम बनी तेजी से आग फैलने का कारण
शनिवार की सुबह करीब सात बजे मकान की छत पर एक कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। कमरे में बेड के गद्दे, कपड़े और वर्कशॉप में केमिकल व फोम आदि होने के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। मकान के पिछले हिस्से के अलावा दो मंजिलें शोरूम और दो मंजिला वर्कर्शाप में आग फैल गई। आग के कारण शो रूम के सबसे ऊपर की मंजिल में रखा कुछ सामान और नीचे के हिस्से में रखा सामान बच गया। क्योंकि लोगों ने आग लगते ही नीचे के हिस्से में रखे लगभग सामान को बाहर निकाल दिया था और सबसे ऊपर के हिस्से में बीच में दीवार होने के कारण कुछ सामान बच गया। बाकि शोरूम के बीच की मंजिल पर रखे बेड, सोफे, गद्दे, कुर्सी आदि जल गई। इसके अलावा मकान में काफी सामान जल गया और वर्कशाप में रखा सारा तैयार किया गया और फर्नीचर तैयार के लिए रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिल्डिंग को हुआ सबसे अधिक नुकसान
आग के कारण शोरूम व वर्कशॉप की बिल्डिंग को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। दो मंजिला शोरूम और वर्कशॉप के भवन को आग के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है। भवन की छतें कंडम हो गई हैं। वहीं दीवारों तक का प्लास्टर भी उखड़ गया है। वहीं पंखे, एसी, बिजली का सामान, फिटिंग आदि सब कुछ जल गया है।

वर्जन
राजमहल फर्नीचर हाउस में लगी आग पर पर काफी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में काबू पाया गया है। आग के कारण डेेढ़ से दो करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
- बिजेंद्र डागर, दमकल केंद्र प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed