फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अज्ञात कारणों के चलते चालक की मौत

अज्ञात कारणों के चलते चालक की मौत

Sat, 01 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात कारणों के चलते चालक की मौत

विज्ञापन
बहादुरगढ़। एक कंपनी के ट्रक पर कार्यरत चालक की बीती रात को अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि बलराम पुत्र रामपत मांडोठी निवासी जो कि एक प्राइवेट कंपनी के ट्रक पर बतौर चालक कार्य करता था।

गत दिवस वह माल गोदाम से ट्रक में सामान लोड करवाने के लिए आया हुआ था। जब वह खाना खाकर वहां बैठा हुआ था तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बच्चों का पिता था। उसकी मौत हृदयघात से हुई है या फिर अन्य वजह से यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों के मुताबिक बलराम को पहले भी दो बार हार्टअटैक आ चुका है। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल परिजनों के बयान पर घटना को इत्तेफाक मानकर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed