{"_id":"5af344144f1c1b5d098b911b","slug":"151525892116-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का ईनामी बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख का ईनामी बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
Updated Thu, 10 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
स्थानीय पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में वांछित एवं एक लाख के ईनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीता को गांव टांडाहेड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक बाइक और अवैध हथियार बरामद किया गया है। शुक्रवार को बदमाश को अदालत में पेश किया जाएगा।
दरअसल, बुधवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि एक लाख का ईनामी एक बदमाश गांव टांडाहेड़ी में है। वह वहां केएमपी के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एक टीम मौके पर पहुंची। वहां पर एक युवक बाइक के पास खड़ा हुआ दिखाई दिया। टीम को देखकर वह भागने लगा तो उसे काबू कर लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान जितेंद्र उर्फ जीता निवासी टांडाहेड़ी के तौर पर हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद टीम उसे सदर थाने ले गई।
एसटीएफ प्रभारी सोनू मलिक ने बताया कि जितेंद्र पिछले साल जुलाई माह मे हुए एक मामले में मोस्ट वांटेड है। इस पर एक लाख का ईनाम रखा गया था। जितेंद्र ने रंजिश के चलते अपने ही गांव के जसवीर पर जानलेवा हमला किया था। जेल से जमानत पर आने के बाद फरारी के दौरान जितेंद्र ने जानलेवा हमले के गवाह कपूर सिंह पर भी जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि जितेंद्र उर्फ जीता को वर्ष 2002 में हत्या के दो मामलों में अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया था। जिसमें उसे 20-20 साल की सजा सुनाई गई थी। 14 साल की सजा काटने के बाद वह वर्ष 2016 में जेल से जमानत पर बाहर आया था। तब से वह लगातार फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।