फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एटीएम तोड़कर रुपये निकालने वाले गिरोह के तीन शातिर चढ़े सीआईए-2 के हत्थे

एटीएम तोड़कर रुपये निकालने वाले गिरोह के तीन शातिर चढ़े सीआईए-2 के हत्थे

Sat, 19 Jan 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
एटीएम तोड़कर रुपये निकालने वाले गिरोह के तीन शातिर चढ़े सीआईए-2 के हत्थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। एटीएम उखाड़कर रुपये निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्य सीआईए-2 पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। अवैध हथियार सहित पकड़े गए तीनों आरोपियों ने एटीएम तोड़ने की 11 वारदातों का खुलासा किया है। इन 11 वारदातों में इन्होंने बैंकों के करीब डेढ़ करोड़ रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने अदालत में पेश कर तीनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि में इनसे और अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है। सीआईए-2 के प्रभारी सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, उनकी एक टीम वीरवार को झज्जर शहरी क्षेत्र में गश्त पर थी। गश्त के दौरान टीम ने शक के आधार पर एक युवक को काबू किया। तलाशी ली तो उसके कब्जे से देसी पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद हुए। उसकी पहचान आशिक निवासी नूंह मेवात के तौर पर हुई। पूछताछ के दौरान पुलिस का पता लगा कि आशिक एटीएम उखाड़ने वाले गिरोह का सदस्य है। आरोपी की निशानदेही पर शुक्रवार को झज्जर क्षेत्र से ही सीआईए-2 ने गिरोह के दो और सदस्यों को काबू कर लिया। इनकी पहचान विकास निवासी राजस्थान और रामचंद्र निवासी रेवाड़ी के तौर पर हुई हैं। दोपहर को पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया।

गिरोह में छह सदस्य, एक आरोपी बैंक में रह चुका है सुपरवाइजर
एटीएम उखाड़ने वाले इस गिरोह में छह सदस्य शामिल हैं। इनमें से तीन तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं बाकी तीन की पुलिस तलाश कर रही है। ये शातिर योजना बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं। पहले पूरे इलाके की रेकी करते, फिर वारदात को अंजाम देते। इनमें से एक बदमाश विकास तो एसबीआई बैंक में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था। उस बैंक के क्षेत्र स्थित एटीएम मशीनों की देखभाल के साथ-साथ सुरक्षा का जिम्मा भी इसी के कंधे पर था। इसलिए इसे एटीएम की बारीकी से जानकारी है। यही कारण रहा कि कुल 11 में से 10 एटीएम एसबीआई के ही उखाड़े गए हैं।
विज्ञापन


छह माह में 11 वारदात
यह गिरोह लगभग छह माह पहले सक्रिय हुआ था। तब से लेकर अब तक इन्होंने 11 वारदात को अंजाम दिया है। रिवाड़ी में चार, रोहतक में तीन, झज्जर में दो और महेंद्रगढ़ व राजस्थान में एक-एक वारदात की। इस तरह से 11 एटीएम उखाड़कर इन्होंने बैंकों को लगभग डेढ़ करोड़ की चपत लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये 11 वारदात कुबूल की
1. दिसंबर 2018 में मॉडल टाउन झज्जर में स्थित एसबीआई का एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर रुपये निकाले।
2. सितंबर 2018 में मॉडल टाउन झज्जर में स्थित एसबीआई का एटीएम तोड़कर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
3. दिसंबर 2018 में सेक्टर एक रोहतक में स्थित एसबीआई एटीएम को काटकर रुपये चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
4. दिसंबर 2018 में ही गिरोह के बदमाशों ने ब्रास मार्केट रेवाड़ी शहर में स्थित एसबीआई एटीएम को तोड़कर राशि चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
5. करीब 4 महीने पहले रेवाड़ी शहर में स्थित एसबीआई एटीएम को तोड़कर राशि चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया ।
6. करीब 5 महीने पहले गिरोह के बदमाशों ने एसबीआई एटीएम भाड़ावास जिला रेवाड़ी से चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
7. पांच महीने पहले एसबीआई एटीएम कलानौर जिला रोहतक से एटीएम मशीन को तोड़कर राशि चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
8. पांच महीने पहले रोहतक शहर में स्थित एसबीआई एटीएम को तोड़कर राशि चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
9. करीब 5 महीने पहले मसानी चौक महेंद्रगढ़ में स्थित एसबीआई एटीएम को तोड़कर राशि चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
10. तीन महीने पहले गिरोह के शातिर बदमाशों ने भिवाड़ी राजस्थान में स्थित एचडीएफसी एटीएम मशीन को तोड़कर राशि चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
11. करीब पांच महीने पहले जिला रेवाड़ी में स्थित एसबीआई एटीएम मशीन को तोड़कर राशि चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही थी। गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए हैं। फिलहाल रिमांड अवधि के दौरान इनसे इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुरेंद्र कुमार, इंचार्ज, सीआईए-2 बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed