फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   धक्का देकर बाइक गिराई, फिर दो भाईयों से छीने दो लाख रुपये

धक्का देकर बाइक गिराई, फिर दो भाईयों से छीने दो लाख रुपये

Tue, 11 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
धक्का देकर बाइक गिराई, फिर दो भाईयों से छीने दो लाख रुपये

विज्ञापन
बहादुरगढ़। इलाके में लूटपाट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। रविवार की रात भी झज्जर रोड पर डाकखाने के नजदीक बाइक सवार तीन युवकों ने दो भाईयों से दो लाख रुपये छीन लिए। बदमाशों ने पहले तो धक्का देकर बाइक गिराई, फिर रुपयों से भरा बैग छीना। रुपये बचाने का प्रयास कर रहे युवक पर भी रॉड और सूएं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
दरअसल, झज्जर रोड के साथ सटी उत्तम कॉलोनी के निवासी दिनेश का टीकरी बॉर्डर पर मेडिकल स्टोर है। स्टोर के साथ ही उसका मनी ट्रांसफर का भी ऑफिस है। छोटा भाई अमित भी उसके साथ काम संभालता है। रविवार की रात करीब सवा दस बजे अपनी दुकानें बंद कर दोनों भाई घर के लिए चल दिए। बाइक दिनेश चला रहा था और बैग अमित के पास था। ये झज्जर रोड पर डाकखाने के पास पहुंचे तो बराबर में एक और बाइक आई। उक्त बाइक पर तीन युवक सवार थे। उक्त युवकों ने धक्का देकर इनकी बाइक गिरा दी। बाइक गिरने से दिनेश तो नीचे दब गया, जबकि उक्त युवकों ने अमित के हाथ से बैग छीन लिया। बैग में दो लाख रुपये की नकदी, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन


अमित को किया जख्मी
बदमाश जब बैग लेकर भागने लगे तो अमित ने भागकर उनका पीछा किया और बैग पकड़ लिया। अमित ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने सिर में रॉड से वार किया तो दूसरे ने कमर में सूएं से वार किए। अमित को जख्मी कर लुटेरे भाग गए। इसके बाद राहगीरों और दिनेश ने अमित को संभाला व बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया लेकिन परिजनों ने उसे यहीं के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। फिलहाल अमित की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्सर पर थे सवार
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और बाइक सवार लुटेरों को तलाशने के प्रयास किए, मगर उनका कुछ सुराग नहीं लग पाया। लुटेरे पल्सर बाइक पर सवार थे।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दरअसल, इलाके में छीना झपटी की वारदातें लगातार हो रही हैं। चंद दिनों पहले ही पार्ले फैक्टरी के पास गन प्वाइंट पर एक युवक की बाइक छीनी गई थी। रविवार की रात जहां वारदात हुई है, इससे कुछ ही दूर झज्जर मोड़ पर रात को अक्सर पीसीआर तैनात रहती है। झज्जर रोड पर रातभर वाहनों का आवागमन रहता है, इसके बावजूद लुटेरे आसानी से वारदात को अंजाम देकर निकल गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त और मजबूत करने की मांग की है।

जल्द पकड़े जाएंगे लुटेरे : एसएचओ
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लुटेरों को तलाशा जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, एसएचओ, सिटी थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed