{"_id":"5d26345f8ebc3e6c901bfba1","slug":"crime-charkhidadri-news-rtk5039196153","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसों में बाइक सवार दो की मौत, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़क हादसों में बाइक सवार दो की मौत, दो रेफर
विज्ञापन
फोटो 24 सिविल अस्पताल में मौजूद सड़क हादसे में मारे गए युवक के परिजन और सिटी थाना पुलिस।
- फोटो : CharkhiDadri
जिले में तीन सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दो हादसे समसपुर गांव के समीप हुए तो एक लोहारू रोड पर बुधवार सुबह हुआ जिसमें शहर निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं, समसपुर के समीप हुए हादसे में मथुरा निवासी क्रशर मुंशी की मौत हो गई। वहीं झज्जर जिले के गांव छुछकवास निवासी दो व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सदर थाना पुलिस ने मृतक मुंशी का और सिटी थाना पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कराया। एक मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है जबकि दो मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।
संतुलन बिगड़ने से गिरी बाइक, सिर में चोट लगने से हुई मौत
जानकारी के अनुसार शहर के सैनीपुरा निवासी तिलकराज बुधवार सुबह बाइक से किसी काम से मेजबान चौक की तरफ आया था। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया जिससे वह अपाचे बाइक से नीचे गिर गया। इस दौरान तिलकराज को सिर डिवाइडर की रेलिंग से जा टकराया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों और दुकानदारों ने वाहन चालकों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और सिटी थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक के चाचा प्रवीन के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अविवाहित था। पुलिस सूत्रों की मानें तो तिलकराज ने हेलमेट नहीं पहना था।
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार क्रशर मुंशी की मौत
समसपुर गांव के समीप एक दुघर्टना में मूल रूप से मथुरा निवासी रामेश्वर की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक रामेश्वर का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है। मथुरा की गोवर्धन तहसील निवासी मृतक के भाई लीलाराम ने पुलिस बयान में बताया कि उसका भाई बाइक पर सवार होकर मातन से रामलवास आ रहा था। जब वह समपुर गांव के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई।मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव व क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने लीलाराम के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग स्थित समसपुर हनुमान मंदिर के सामने तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बयान में झज्जर जिले के छुछकवास निवासी संजय ने बताया कि वह झज्जर के आजाद नगर निवासी अशोक के साथ बाइक से दादरी से छुछकवास जा रहा था। संजय ने बताया कि बाइक वह चला रहा था और अशोक पीछे बैठा था। जब वो हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और दादरी सिविल अस्पताल से उन्हें पीजीआई रेफर किया गया।सदर थाना पुलिस ने घायलों के बयान पर आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।