फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   child drowned in canal, death, bahadrugarh

नहर में डूबने से बच्चे की मौत

Thu, 16 Feb 2017 12:48 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/बहादुरगढ
अमर उाला ब्यूरो/बहादुरगढ Updated Thu, 16 Feb 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
child drowned in canal, death, bahadrugarh
नहर से बच्चे को निकालते लोग - फोटो : amarujala
शहर के झज्जर रोड से गुजर रही माइनर में बुधवार की सांय एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पानी के अंदर बच्चे को खोजने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल में भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झज्जर रोड पर माइनर में डेढ़ साल के एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक इंद्र अपने तीन भाई-बहनों और मां के साथ नहर के पास बैठा था। इसी दौरान मृतक की मां राजेश्वरी ने इंद्र को बिस्कुट देकर नहर की दीवार पर बैठा दिया। जैसे ही राजेश्वरी का ध्यान इंद्र से हटा तो उसी वक्त इंद्र नहर के पुल के पास पानी में गिर गया। हालांकि नहर में पानी नहीं था लेकिन झज्जर रोड के ऊपर बने पुल के नीचे नहर की गहराई में पानी ज्यादा होने से इंद्र उसमें डूब गया। आसपास के लोगों ने पानी में इंद्र को खोजने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं मिला। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बच्चे को निकालने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने नहर के अंदर से इंद्र के शव को बाहर निकाला। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पुलिसकर्मियों के साथ मासूम बच्चे को अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। मृतक की मां राजेश्वरी ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के ग्वालियर के पास के रहने वाले हैं और हाल फिलहाल छोटूराम नगर में रह रहे हैं। राजेश्वरी के पति शहर में रिक्शा चलाते हैं। घटना से पहले राजेश्वरी अपने चारों बच्चों को साथ लेकर दवाई दिलाने गई थी, लेकिन डॉक्टर की दुकान बंद होने के कारण वह पैदल ही वापिस आ गई। पैदल चलते-चलते राजेश्वरी और उसके बच्चे थक गए। इस कारण वह नहर के पास आकर आराम करने लगी थी। थाना शहर एसएचओ ने बताया कि फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिये ट्रामा सेंटर में रखवाया गया है। महिला के बयान के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed