मनुष्य जीवन में रक्तदान से बड़ा नहीं कोई दान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि जीवन में रक्त की पूर्ति के लिए मनुष्य ही एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त की भरपाई कर सकता है। मनुष्य जीवन में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। श्रीमती त्रिखा रविवार को शहर के महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय प्रांगण में समर्पण वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित रक्तदान और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थी। सीपीएस सीमा त्रिखा ने रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया। सीपीएस सीमा त्रिखा ने सोसायटी की ओर से जन सेवा के प्रति समर्पण भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम जहां आपसी भाईचारा कायम रखने का संदेश देते हैं वहीं परोपकार की भावना भी पैदा होती है।
170 यूनिट रक्त एकत्रित
रक्तदान शिविर में 170 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जबकि 250 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के मीडिया सलाहकार डा. प्रवीण खुराना ने रक्तदान शिविर में 34वीं बार रक्तदान किया। समर्पण वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी एवं नपा वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने सभी का आभार जताया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, नगरपालिका चेयरपर्सन कविता नंदवानी, नपा उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, समर्पण वेलफेयर सोसायटी के प्रधान अमित सिंघल, देवेंद्र सिंह, विकास, हेमंत गुप्ता, सतीश बंसल, मुकेश सिंघल, विरेंद्र गोयल, राजेश मित्तल, सुनील राव, विवेक हारित, अमित हारित, उमेश नंदवानी, अग्रसेन एजुकेशन ट्रस्ट के प्रधान महेंद्र गोयल, प्रकाश चंद गर्ग व राजेश वर्मा, संजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।