{"_id":"58a4a8084f1c1b1d5cd83f8e","slug":"bike-driver-dead-in-accident-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोच्छी मार्ग पर बुधवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में रोहतक पीजीआई भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत काफी चिंताजनक बताई जाती है। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर बेरी शहर चौकी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया और कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
अलीगढ़ यूपी के रहने वाले अनिल पुत्र प्रदीप और उसका रिश्तेदार देव पुत्र रामप्रकाश पिछले काफी लंबे समय से रोहतक के छोटूराम नगर में रह रहे है। दोनों ही बुधवार को अपनी बाइक पर सवार होकर यहां बेरी के आसपास किसी काम से आए थे। जब वह बेरी के नजदीक पहुंचे तो उसी दौरान ही सामने से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। वाहन की टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की मदद से दोनों को सड़क से उठाया गया। लेकिन गंभीर चोटों के चलते अनिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका रिश्तेदार देव गंभीर रूप से घायल हो गया। देव को पुलिस की सहायता से उपचार के लिए बेरी के सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। देव की हालत काफी चिंताजनक बताई जाती है। उधर इस हादसे का आरोपी चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
वर्जन
बुधवार दोपहर को बेरी-गोच्छी मार्ग पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर होने की सूचना मिली थी। इसमें बाइक पर सवार एक अनिल की मौत हो गई और देव गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के रोहतक पीजीआई एमएस रेफर कर दिया गया है। हादसे में मौत का ग्रास बने अनिल के शव का पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया और शव का पोस्टमार्टम वीरवार को करवाया जाएगा। मृतक के मामा महेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
- मुरारी लाल, बेरी शहर चौकी इंचार्ज