फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BCCI Election : 48 nominations of both group

सिंघल ग्रुप से 26 अशोक रेढू गु्रप से 22 ने भरे नामांकन

Fri, 26 Jun 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़ Updated Fri, 26 Jun 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन

चैंबर चुनाव की लड़ाई अंतिम पड़ाव की तरफ है। संस्था के कालेजियम चुनाव के बाद हो रहे कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की अंतिम दिन बृहस्पतिवार तक कुल 48 नामांकन भरे गए।

विज्ञापन


इनमें से 22 नामांकन अशोक रेढू ग्रुप की तरफ से तो रामकिशन सिंघल ग्रुप की तरफ से 26 नामांकन पत्र भरे गए। इनमें से अब कार्यकारिणी के लिए 19 सदस्यों का ही चुनाव किया जाना है।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच 26 जून को होगी। 27 जून शाम तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 30 जून को कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चुनाव के लिए अशोक रेढू ग्रुप से अजय गुप्ता, अजय वत्स, अखिल मित्तल, अमित शर्मा, बलबीर सिंह, गजानंद गर्ग, गजेंद्र सिंह, गुरकृपाल सिंह, जेएस भट्टी, कपिल मनोचा, करमबीर अग्रवाल, नितिन जैन, ओमप्रकाश चावला, पंकज मान, प्रवीण खोसला, राजकुमार त्यागी, राकेश गुगनानी, रोहित कपूर, सत्यवीर हुड्डा, सुरेंद्र सिंह, सुरेश कत्याल व विकास कौशिक ने नामांकन दाखिल किया है।

रामकिशन सिंघल गुट की तरफ से रामकिशन सिंघल, विकास आंनद सोनी, सुभाष जग्गा, नरेश बंसल, प्रवीण गर्ग, विपिन बजाज, संजय गुप्ता, जेके अग्रवाल, हरिशंकर बेती, विवेक खुल्लर, राजेंद्र अग्रवाल, विजय कुमार, मनोज सिंघल, विनोद महता, कृष्ण गोयल, राजकुमार गर्ग, पन्नालाल, सुरेंद्र कुमार, सुरेश वशिष्ट, धु्रव मल्होत्रा, सत्यनारायण दीक्षित, वीरेंद्र कुमार, आरके अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह ने नामांकन भरे।

कार्यकारिणी के 19 सदस्यों के चुनाव के लिए दोनों गुटों ने कमर कस ली है। दोनों गुट एक तरफ अपने साथियों को एकजुट रखने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। दूसरे ग्रुप के सदस्यों का समर्थन पाने के लिए साम-दाम-दांड-भेद की हर नीति अपना रहे हैं। दबाव बनाकर भी वोट हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वार्ड-65 से निर्विरोध चुने गए अनिल चानना ने भी नामांकन दाखिल किया है। मगर उनके नाम को लेकर पेंच फंस गया है, क्योंकि निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों की लिस्ट में नाम नरेंद्र कुमार चानना लिखा है।


अनिल चानना का कहना है कि संस्था के चुनाव के लिए दाखिल आवेदन फार्म में भी उन्होंने अनिल चानना ही लिखा था मगर एडहॉक कमेटी की भूल से यह समस्या खड़ी हो गई है। चुनाव अधिकारी ने उनका फार्म तो ले लिया मगर इस पर फैसला शुक्रवार तक टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed