फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused arrested in animal crueity case

पशु क्रूरता के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in animal crueity case
बहादुरगढ़। शहर थाना पुलिस ने राजस्थान के निवासी एक व्यक्ति को पशुओं पर क्रूरता करने के एक केस में गिरफ्तार किया है। उसको मामले में 2015 में आरोपी उद्घोषित किया गया था। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि करीब 06 साल से पुलिस की पकड़ से फरार वांछित उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसको आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजस्थान के जिला चुरू के गांव तोगावास के निवासी प्रकाश चंद्र तौर पर की गई। उसके खिलाफ वर्ष 2009 में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में झज्जर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed