फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   accident, accident in Bahadurgarh, school bus, four serious, Bahadurgarh

तेल से भरे टैंकर ने बच्चों से भरी स्कूल बस को मारी टक्कर, दो छात्राओं समेत चार घायल

Wed, 07 Sep 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Wed, 07 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
accident, accident in Bahadurgarh, school bus, four serious, Bahadurgarh
बस दुर्घटना - फोटो : bureau

गांव जसौरखेड़ी के नजदीक एक प्राइवेट स्कूल की बस और तेल से भरे टैंकर में भिड़ंत हो गई। इसमें बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस के चालक-परिचालक सहित चार घायल हो गए, जिनमें दो छात्राएं शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना पर स्कूल के प्रबंधक, शिक्षक, आसौदा चौकी और ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ लाया गया, जहां से चालक की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के एक बड़े अस्पताल ले जाया गया। जांच और मरहम-पट्टी के बाद दोनों छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह गोल्डन वैली स्कूल की एक बस विद्यार्थियों को लेकर खरखौदा की तरफ से जसौरखेड़ी की ओर आ रही थी। इसी दौरान आसौदा प्लांट से तेल लेकर खरखौदा की तरफ जा रहे टैंकर की टक्कर लगी। टक्कर बस के अगले हिस्से में लगी, जिससे चालक प्रताप, परिचालक राजेंद्र और दो छात्राओं खुरमपुर निवासी नेहा, जसौरखेड़ी निवासी दीपिका को चोटें आईं। कुछ अन्य छात्रों को मामूली चोटें आईं। उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दुर्घटना का पता लगते ही अपने बच्चों का हाल जानने के लिए कई अभिभावकों ने अपना काम-धंधा छोड़कर बहादुरगढ़ का रुख कर लिया।
विज्ञापन


टल गया बड़ा हादसा
स्कूल बस में 15-20 विद्यार्थी थे। कई गांवों से बच्चे गोल्डन वैली स्कूल की बस में सवार होकर पढ़ने आते हैं। जिस वक्त हादसा हुआ, उस दौरान बच्चे बातों में मशगूल थे। अचानक बस और तेल से भरे टैंकर में टक्कर हो गई। जिस टैंकर की बस से भिड़ंत हुई, वह आसौदा प्लांट से तेल भरकर खरखौदा के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पीछे-पीछे एक और तेल टैंकर था, लेकिन जैसे ही बस के साथ टैंकर की टक्कर हुई तो दूसरा टैंकर भी पहले टैंकर से टकरा गया। गनीमत यह रही कि कोई चिंगारी नहीं निकली, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग जल्द पकड़ लेता।


हादसे के बाद सभी विद्यार्थी पूरी तरह ठीक हैं। बड़ा हादसा होने से बच गया।
जितेंद्र लाठर, स्कूल प्रबंधक

दोनों वाहनों की टक्कर को लेकर जांच की जा रही है। तेल टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। जो भी जांच में दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
-जगबीर हुड्डा, प्रभारी पुलिस चौकी, आसौदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed