{"_id":"65e8c88d2db21579f50982e7","slug":"a-drain-will-be-built-from-where-underground-pipes-are-buried-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108507-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जहां अंडरग्राउंड पाइप दबे हैं वहां से बनेगा नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जहां अंडरग्राउंड पाइप दबे हैं वहां से बनेगा नाला
Thu, 07 Mar 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। डायमंड चौक पर मंगलवार रात बुलडोजर से दुकानों के आगे लिंटर तुड़वाने का काम रुकवाने के बाद बुधवार सुबह व्यापारी नेता नगर परिषद चेयरमैन से मिले।
व्यापारी प्रधान राकेश अरोड़ा के नेतृत्व में एकत्रित होकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और चेयरमैन जिले सिंह सैनी से मिलकर समस्या रखी। व्यापारियों ने कहा कि डायमंड चौक से आगे नेताजी चौक तक नाली बनाने का कोई औचित्य नहीं है। वहां पहले से नाली बनी हुई है। नेताजी चौक पर जलभराव की समस्या है, वहां पुरानी पाइप दबी है। वहां से काम शुरू कराया जाए। यदि डायमंड चौक पर लिंटर तोड़े गए तो व्यापारी विरोध करेंगे। चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने व्यापारियों की बात को सुना और कहा कि व्यापारियों को समस्या न हो इसे ध्यान में रखकर काम कराया जाएगा। फैसला लिया गया कि नेताजी चौक पर जहां से पाइप अंडरग्राउंड दबे हैं वहां से नाला बनायापाइप अंडरग्राउंड दबे हैं वहां से नाला बनाया जाएगा। व्यापारियों ने मांग की कि बुलडोजर की बजाय वह खुद ही अपनी दुकानों के आगे से लेंटर तोड़ लेंगे। बुलडोजर से ज्यादा नुकसान हो जाएगा। इस पर चेयरमैन ने व्यापारियों को सोमवार तक का समय दिया है।
बीच के व्यापारी भी अडे़, बोले नहीं बनने देंगे नाले
नेताजी चौक से आगे दुकान करने वाले व्यापारी अब नाला नहीं बनने के लिए अड़ गए हैं। यहां के व्यापारी बुधवार को व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा से मिले और कहा कि वह यहां नाले नहीं बनने देंगे। इसके लिए चाहे उनको धरना ही क्यों न देना पड़े। व्यापार मंडल के प्रधान के पास किसी एक नेता का फोन भी कराया गया और कहा गया कि नाले नहीं बनने दिए जाएं।
वर्जन
व्यापारियों ने मांग की है कि जहां से पाइप दबे हैं, वहां से ही नाले बनवाए जाए। उनकी मांग को मान लिया गया है। साथ ही व्यापारियों ने अपने लेंटर खुद तोड़ने की बात कही है। उसके लिए भी समय दे दिया गया है।
विज्ञापन
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर