फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A budget of `30 crore sought for 11 bridges to be built on the Northern Bypass

Jhajjar-Bahadurgarh News: उत्तरी बाईपास पर बनने वाले 11 पुलों के लिए मांगा ` 30 करोड़ का बजट

Tue, 24 Dec 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 24 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
A budget of `30 crore sought for 11 bridges to be built on the Northern Bypass
-फोटो 52 : ड्रेन की रिटेनिंग वॉल का हुआ काम। संवाद - फोटो : स्रोत वीडियो ग्रैब
पंकज रोहिल्ला बहादुरगढ़। शहर में उत्तरी बाईपास के निर्माण के बीच में आ रहे इस्कॉन मंदिर को किसी भी सूरत में आंच नहीं आएगी। सिंचाई विभाग ने मंदिर को बचाते हुए प्रोजेक्ट को पूरा करने का प्लान तैयार कर दिया है। इसके लिए सिंचाई विभाग ने सरकार से 30 करोड़ तक का बजट और मांगा है। इसी बजट से सिंचाई विभाग की ओर से ड्रेन के अंदर ही बॉक्स बनाए जाएंगे और उसी के ऊपर से सड़क बनाई जाएगी। साथ ही 11 पुलों का निर्माण भी उत्तरी बाईपास पर किया जाएगा।
विज्ञापन

यह बाईपास बनने के बाद शहर के अंदर से गुजरने वाली सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, रिटेनिंग वॉल का काम आसौदा तक पूरा हो चुका है। बहादुरगढ़ में वाहन चालकों के लिए उत्तरी बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के बीच में इस्कॉन मंदिर आ गया था, लेकिन विभाग ने इसे बचाते हुए निर्माण पूरा करने की बात कही है। बराही गांव के पास निर्माण कंपनी की ओर से वेस्ट जुआं ड्रेन पर 60 फीट नाले के दोनों तरफ सीसी की रिटेनिंग वाल (सीमेंट-कंकरीट की दीवार) बनाई जा चुकी है, लेकिन शहर के अंदर ड्रेन की करीब 80 फीट तक जमीन पर मंदिर का हिस्सा है। इसे बचा दिया गया है। वैसे तो प्रोजेक्ट में यह तय है कि 60 फीट की चौड़ाई तक ड्रेन खुली रहेगी और उसके दोनों तरफ सीसी की दीवार बनेगी, लेकिन इस्कॉन मंदिर के पास जगह कम बची है तो इसलिए सिंचाई विभाग ने यह प्लान तैयार किया है कि यहां पर ड्रेन को कवर किया जाए और उसके ऊपर ही सड़क बना दी जाए ताकि प्रोजेक्ट भी पूरा हो जाए और मंदिर भी बचा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed