{"_id":"5baa8f60867a557ed0492222","slug":"71537904480-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच एसोसिएशन ने सांसद व विधायक को सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच एसोसिएशन ने सांसद व विधायक को सौंपा मांगपत्र
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए शौचालयों की राशि का भुगतान कराने सहित अन्य मांगों के लिए सरपंच एसोसिएशन ने सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिए सरपंचों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो एसोसिएशन कड़े कदम उठाने को विवश होगी।
ज्ञापन में सरपंचों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में शौचालयों का निर्माण कराया गया था लेकिन लाभार्थियों को अब तक इनकी राशि नहीं मिली है और ग्रामीण सरपंचों से यह राशि दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सभी गांवों में श्मशान घाट के रास्ते पक्के कराने, टीन शेड लगवाने और चारदीवारी कराने की जो घोषणा की थी उसके लिए राशि तुरंत प्रभाव से पंचायत के खाते में डाली जाए। इसके अलावा पीआरआई का जो पैसा है उसे गांव के विकास कार्यों में लगाया जाएं। इसके अलावा सरपंच एसोसिएशन ने झज्जर से बिलावल तक बनने वाले फोरलेन का निर्माण लोहारू तक कराने की मांग भी उठाई।