फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीआईए टीमों को एसपी ने दिए छीना-झपटी की वारदातों को ट्रेस आउट करने के आदेश

सीआईए टीमों को एसपी ने दिए छीना-झपटी की वारदातों को ट्रेस आउट करने के आदेश

Wed, 23 May 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सीआईए टीमों को एसपी ने दिए छीना-झपटी की वारदातों को ट्रेस आउट करने के आदेश
छीना-झपटी की वारदातों का जल्द करें खुलासा : एसपी
विज्ञापन

चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने मंगलवार को जिले के सभी थानों व चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों में दर्ज मामलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि किसी अपराध की सूचना मिलने पर प्रबंधक थाना तुरंत मौके पर पहुंचे और अभियोग दर्ज करके नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं। एसपी ने सीआईए दादरी एवं सीआईए बाढड़ा को आदेश दिए कि छीना झपटी के मामलों का जल्द से जल्द खुलासा करें। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें और लंबित अभियोगों का जल्द से जल्द नियमानुसार निपटारा करें। लड़ाई-झगड़ा के मामलों में अग्रेसिव पार्टी के खिलाफ कार्रवाई करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दुष्कर्म एवं छेड़खानी के अपराधों का एक माह के अंदर निपटारा किया जाएं। उच्च अधिकारियों से प्राप्त परिवादों का भी जल्द से जल्द निपटान करें। उद्घोषित अपराधियों को ज्यादा से ज्यादा गिरफ्तार किया जाए और बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएं। सभी पर्यवेक्षण अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों से उनकी समस्याएं जानें एवं उनका तुरंत समाधान करें। इस अवसर पर उन्होंने बढ़िया कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। बैठक में प्रदीप कुमार उप पुलिस अधीक्षक दादरी, दलीप सिंह उप पुलिस अधीक्षक बाढड़ा, निरीक्षक गौरव शर्मा प्रबंधक थाना शहर, निरीक्षक जगराम प्रबंधक थाना सदर दादरी, पीएसआई विकास ओहल्यान, प्रबंधक थाना बाढड़ा ,सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार थाना बौंद कलां, मनजीत सिंह प्रभारी सुरक्षा शाखा, सुरेंद्र दांगी, परमवीर सिंह आदि मौजूद थे। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed