फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हाई मास्ट लाइटें: नए साल में अंधेरे से मिलेगी निजात, अपराध पर लगेगा अंकुश

हाई मास्ट लाइटें: नए साल में अंधेरे से मिलेगी निजात, अपराध पर लगेगा अंकुश

Thu, 28 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
हाई मास्ट लाइटें: नए साल में अंधेरे से मिलेगी निजात, अपराध पर लगेगा अंकुश
हाई मास्ट लाइटें: नए साल में अंधेरे से मिलेगी निजात, अपराध पर लगेगा अंकुश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के वार्डों को नए साल में अंधेरे से निजात मिलेगी और रात को होने वाले अपराध की घटनाओं पर भी अंकुश लग सकेगा। नगर परिषद जल्द ही शहर में 21 हाई मास्ट लाइट लगाने जा रही है। नप अधिकारियों की हर वार्ड में एक हाई मास्ट लाइट लगाने की प्लानिंग है। ये सभी हाई मास्ट लाइटें 21 चौराहों पर लगाई जाएंगी। इसके लिए नप अधिकारियों ने टेंडर भी लगा दिए हैं। जल्द ही टेंडर ओपन होंगे और इसके तुरंत बाद नप अधिकारी इन्हें लगाने की कवायद पूरी कर लेंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 21 लाख रुपये की लागत आएगी और इसके लिए बाकायदा परिषद हाउस की बैठक में प्रस्ताव पारित हा चुका है।
शहर के 21 वार्डों के चौराहों को जल्द ही गुलजार करने की प्लानिंग नप अधिकारी कर रहे हैं। आमजन की समस्याओं के मद्देनजर नगर परिषद ने लंबे समय से लंबित चली आ रही वार्डों में हाई मास्ट लाइटें लगाने की प्लानिंग बनाकर इस अमलीजामा पहनाने की योजना तैयार कर ली है। इस समय शहर में स्ट्रीट लाइटों की भी कमी बनी हुई है। शहर की लगभग 50 फीसदी स्ट्रीट लाइटें बेड स्विच के सहारे है। इस कारण स्ट्रीट लाइटों के जरिए बिजली चोरी पकड़े जाना है।
विज्ञापन

इससे पहले नगर परिषद ने वार्डों में सामान्य स्ट्रीट लाइटें ही लगाई थीं। कुछ समय पहले आयोजित परिषद हाउस की बैठक में भी हाई मास्क लाइटों की कमी का मुद्दा पार्षदों ने जोरशोर से उठाया था। इस दौरान कुछ ने अपने वार्ड में हाई मास्ट लाइटें लगाने की मांग की थी। इस मांग को अन्य पार्षदों ने भी सराहा था। इसके बाद सर्वसहमति से सभी वार्डों में ही ये लाइटें लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद सचिव संजय यादव ने इस संबंध में अधिकारियों को प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए थे। एमई हरिकिशन शर्मा ने लाइट ब्रांच की मदद से इनके इस्टीमेट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए सचिव को सौंपे थे। सचिव संजय यादव ने इसके बाद हाई मास्क लाइटें लगाने के लिए टेंडर कर दिए। नप सूत्रों की मानें तो जल्द ही यह प्रपोजल सिरे चढ़ जाएगा और नप अधिकारी अब वार्डों में लाइटें लगाने के लिए चौराहों का चुनाव करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड पार्षद और लोगों से मांगी जाएगी राय
नप अधिकारियों ने बताया कि हाई मास्ट लाइटें लगाने के लिए तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि लाइटें लगाने के लिए नप टीम वार्ड की सबसे व्यस्ततम व उपयुक्त जगह का चुनाव करेगी। हालांकि इस प्रक्रिया में वार्ड पार्षद व लोगों की भी मदद ली जाएगी। वार्ड के लोग व पार्षद जिन जगहों को चयनित करेंगे, उन पर बाद में अधिकारी मंथन करेंगे और उनमें से उपयुक्त जगह पर हाई मास्क लाइटें लगाई जाएंगी। लाइट इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने बताया कि शहर के एक वार्ड में एक हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए जगहों का चयन जल्द से जल्द कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाइटों को खरीद से लेकर इन्हें वार्डों में लगाने तक की प्रक्रिया पर कागजी कार्रवाई हो चुकी है। इसके लिए अधिकारियों ने टेंडर भी लगा दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक लाइट की खरीद पर करीब एक लाख रुपये खर्चा आने की उम्मीद है।

क्राइम का ग्राफ भी गिरने की उम्मीद
वार्डों में हाई मास्ट लाइटों की कमी और स्ट्रीट लाइटें अक्सर खराब पड़ी रहने से अंधेरा पसरा रहता है। इसका फायदा आपराधिक प्रवृत्ति के लोग उठाते हैं। वार्डों में मारपीट, छीना झपटी व जानलेवा हमले तक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। घटनाओं को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ी आसानी से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो जाते हैं। वार्डों में हाई मास्क लाइटें लगने के बाद इन वारदातों में कमी आने की उम्मीद है। वहीं, राहगीरों को भी आवागमन में कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

वर्जन:
21 हाई मास्ट लाइटें खरीदने के लिए उच्चाधिकारियों ने टेंडर लगा रखे हैं। टेंडर ओपन होने के बाद जल्द से जल्द अलाटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि जल्द से जल्द इस प्लानिंग को सिरे चढ़ाया जा सके। - बिजेंद्र सिंह, एलआई, नगर परिषद

वर्जन::
परिषद हाउस की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद हमने इसका प्रपोजल तैयार किया था। पार्षदों की मांग पर प्लानिंग तैयार की गई थी और हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द इसे सिरे चढ़ाया जाए। - संजय यादव, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed